OnePlus 5 लॉन्च हो सकता है 15 जून को, लीक हुए ईमेल से खुलासा

वनप्लस 5 के टीज़र जारी होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। यह इशारा करता है कि OnePlus 5 को जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। अब एक आंतरिक मेल के लीक होने के बाद इस हैंडसेट की लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 मई 2017 15:47 IST
ख़ास बातें
  • इस कथित आंतरिक मेल को वीबो पर सार्वजनिक किया गया है
  • अगर यह सही है तो वनप्लस 5 को 15 जून को लॉन्च किया जाना तय
  • लॉन्च से पहले वनप्लस 5 के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं
वनप्लस 5 के टीज़र जारी होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। यह इशारा करता है कि OnePlus 5 को जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। अब एक आंतरिक मेल के लीक होने के बाद इस हैंडसेट की लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है। अपने कर्मचारियों को किए ईमेल ने वनप्लस ने OnePlus 5 के लॉन्च से पहले पब्लिसिटी प्लान तैयार करने को कहा है। इसमें लॉन्च तारीख 15 जून होने का ज़िक्र है।

इस कथित आंतरिक मेल को वीबो पर सार्वजनिक किया गया है। अगर यह सही है तो वनप्लस 5 को 15 जून को लॉन्च किया जाना तय है। लॉन्च से पहले वनप्लस 5 के बारे में कई जानकारियां सार्वजनिक हो चुकी हैं। अब तक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और चार कलर वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

वनप्लस ने OnePlus 3T के बाद चार नंबर इस्तेमाल करने का फैसला नहीं किया है। सीधे वनप्लस 5 को उतारा जाएगा। लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, OnePlus 5 में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। मेटल किनारे और फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होम बटन होने का पता चला है।

वनप्लस अपने छठे स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च करने से पहले इसके पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। चीनी कंपनी ने OnePlus रेफरल प्रोग्राम का ऐलान किया है। इसके तहत आपके सभी दोस्त आधिकारिक स्टोर से वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने के बाद किसी भी एक्सेसरी को खरीदने पर 20 डॉलर की छूट पाएंगे। जो भी यूज़र अनोखे रेफरल लिंक को साझा करेगा उसे 100 रेफरल प्वाइंट मिलेंगे।
Advertisement

कंपनी OnePlus 5 के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। हाल ही में जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 5 भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। हम OnePlus 5 को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 3T को बंद किए जाने की जानकारी दी थी।
Advertisement

प्रोसेसर के अलावा वनप्लस 5 में 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने का पता चला है। OnePlus 3T के अपग्रेड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.