OnePlus 5 आज से इन पॉप स्टोर में भी मिलेगा

onePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को oneplusstore.in और बैंगलुरु स्थित OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर में बेचा जाएगा। अगर आप इससे पहले वनप्लस 5 खरीदने की चाहत रखते हैं तो आप वनप्लस द्वारा बनाए गए चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली और बैंगलुरू स्थित पॉप अप स्टोर से भी इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2017 12:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 5 को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया था
  • आम ग्राहकों के लिए वनप्लस 5 की बिक्री 27 जून से शुरू होगी
  • चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली और बैंगलुरू में कंपनी के पॉप अप स्टोर खुलेंगे
OnePlus 5 को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया था। इस दिन ही हैंडसेट को अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया था। फिलहाल, यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। जानकारी दी गई है कि आम ग्राहकों के लिए वनप्लस 5 की बिक्री 27 जून से शुरू होगी। OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को oneplusstore.in और बैंगलुरु स्थित OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर में बेचा जाएगा। अगर आप इससे पहले वनप्लस 5 खरीदने की चाहत रखते हैं तो आप वनप्लस द्वारा बनाए गए चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली और बैंगलुरू स्थित पॉप अप स्टोर से भी इसकी खरीदारी कर सकते हैं।

दिल्ली में पॉप अप स्टोर शुक्रवार 23 जून को आएगा। बैंगलुरु और चेन्नई में 24 जून को यह स्टोर खुलेगा। हैदराबाद में 25 जून को वनप्लस 5 को बेचा जाएगा। इन पॉप अप स्टोर में ग्राहक वनप्लस 5 का अनुभव ले सकते हैं। और खरीदारी भी कर सकते हैं। कंपनी ने इन पॉप अप स्टोर के लिए 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति अपनाई गई है।
Advertisement

दिल्ली में पॉप स्टोर वसंत कुंज स्थित एंबियंस मॉल में दोपहर 1 बजे खुलेगा। बैंगलुरु में एक्सपीरियंस स्टोर ब्रिज रोड और चेन्नई में यह स्टोर ट्रांस कार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में खुलेगा। आखिर में हैदराबाद में यह पॉप स्टोर इंडियन मोटरसाइकिल, जुबली हिल्स में खुलेगा। समय से पहले इन पॉप अप स्टोर के बारे में जानकारी पाने के लिए यहां रजिस्टर करें।


इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, स्लिम प्रोफाइल, 8 जीबी तक रैम, बेहतर बैटरी लाइफ और डैश चार्ज शामिल हैं।
 

OnePlus 5 की भारत में कीमत

भारत में वनप्लस 5 स्मार्टफोन अमेरिकी मार्केट की तुलना थोड़ा मंहगा है, लेकिन यूरोप की तुलना में सस्ता है। भारत में वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है और इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

सेल में 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें अमेज़न की ओर से अमेज़न पे क्रेडिट, किंडल ऑफर, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक व वोडाफोन की ओर से डेटा मिलेगा।

(देखें: वनप्लस 5 को तस्वीरों में)
Advertisement
 

OnePlus 5 कैमरा

शुरुआत डुअल रियर कैमरा सेटअप से करते हैं। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।
 

यूज़र को OnePlus 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरे सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस दिया गया है। आप इससे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement
 

वनप्लस 5 फ़ीचर

इस हैंडसेट में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
OnePlus 5 को लॉन्च करके कंपनी उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड में शामिल हो गई है जिनके फोन 8 जीबी रैम वाले हैं। इससे पहले Asus ZenFone AR को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
 

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन में 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है। वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
 

OnePlus 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। इसका वज़न 153 ग्राम है और डाइमेंशन 154.2x74.1x7.25 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.