• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 3 का रेड कलर वेरिएंट थोड़ी देर के लिए कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

वनप्लस 3 का रेड कलर वेरिएंट थोड़ी देर के लिए कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

वनप्लस 3 का रेड कलर वेरिएंट थोड़ी देर के लिए कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट
विज्ञापन
वनप्लस ने इसी महीने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 को जबरदस्त डिज़ाइन व स्पेसिफेकशन अपग्रेड के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के ग्रेफाइट और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट का खुलासा किया था लेकिन लॉन्च के समय फोन सिर्फ ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध था। इसके बाद वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि फोन का सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट जुलाई से पहले बाज़ार में नहीं आएगा। अब, वनप्लस ने ही संकेत दिए हैं कि वनप्लस 3 का एक और वेरिएंट पेश किया जा सकता है।

वनप्लस 3 (रिव्यू) को आने वाले समय में रेड कलर वेरिेएंट में भी पेश किया जा सकता है। रेड कलर वेरिएंट को कुछ समय के लिए वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, इसके बाद इसे लिस्टिंग से हटा दिया गया। ट्विटर पर द मालीग्नेंट ने इस लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट ले लिया जिससे वनप्लस 3 के रेड कलर वेरिएंट के लुक का खुलासा हुआ है। वनप्लस 3 का रेड कलर वेरिएंट में आना एक साहसी और अनोखा कदम माना जा रहा है क्योंकि अब तक अधिकतर स्मार्टफोन में रेड कलर नहीं देखा गया है।

वनप्लस 3 के रेड कलर वेरिेएंट में आने के बाद ग्राहकों के पास ग्रेफाइट व सॉफ्ट गोल्ड के अलावा एक और विकल्प उपलब्ध होगा। हालांकि, वनप्लस ने फिलहाल इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसलिए हमारी सलाह है कि इस जानकारी पर पूरी तरह भरोसा ना करें। फिलहाल भारत में वनप्लस 3 स्मार्टफोन इनवाइट सिस्टम के बिना 27,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट (दो कोर की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर की 1.6 गीगाहर्ट्ज़) है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 6 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी।




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »