वनप्लस 3 की कीमत का हुआ खुलासा, दो वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च

वनप्लस 3 की कीमत का हुआ खुलासा, दो वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
वनप्लस के आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 को लेकर खबरें जोरों पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर सकती है। अब वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी भी सामने आई है।

चीन की वेबसाइट गिज्मोचाइना की खबर के मुताबिक, वनप्लस 3 को 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें, कि बेंचमार्क वेबसाइट की लिस्टिंग में वनप्लस 3 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट में लॉन्च होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों वेरिएंट के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है।

नई रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 बेस वेरिएंट(4जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी। बता दें कि कि यह वनप्लस टू के लॉन्च के समय की कीमत (329 डॉलर- करीब 21,800 रुपये) से कम है।

इससे पहले वनप्लस3 स्मार्टफोन के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो के साथ आने की खबरें सामने आ चुकी हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का ज़िक्र है।

वनप्लस 3 के पिछले स्मार्टफोन की तरह ही मई में ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। इस स्मार्टफोन के जून से बिक्री के लिए बाजार में आने की भी खबरें हैं। ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , oneplus, oneplus leak, oneplus smartphone, oneplus 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »