वनप्लस 3 की नई तस्वीरें हुईं लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

वनप्लस 3 की नई तस्वीरें हुईं लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। कई लीक में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक का खुलासा हुआ है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब वनप्लस 3 स्मार्टफोन के अगले हिस्से की तस्वीरें लीक हुई हैं।

दरअसल, द मालीग्नेंट नाम के ट्विटर प्रोफाइल से शुक्रवार को कुछ तस्वीरें साझा की गईं जिन्हें कथित तौर पर वनप्लस 3 स्मार्टफोन का बताया जा रहा है। इसी ट्विटर प्रोफाइल से वनप्लस 3 के निचले व अगले हिस्से की तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया।  इस तस्वीर में नया वनप्लस स्मार्टफोन काफी हद तक वनप्लस 2 स्मार्टफोन जैसा ही लग रहा है। इसके अलावा फोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि फोन में सैंडटोन फिनिश खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा नए स्मार्टफोन में पहले की तरह ही एक होम फिजिकल बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इससे पहले जारी हुई तस्वीरों में वनप्लस 3 के रिटेल बॉक्स को सार्वजनिक किया गया था। इस तस्वीर में वनप्लस 3 के कई रिटेल बॉक्स नज़र आ रहे हैं। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने रिटेल बॉक्स को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
 

(वनप्लस 3 की एक और लीक तस्वीर)

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले वनप्लस के 'डैश चार्ड टेक्नोलॉजी' के साथ आने की खबर आई थी। इस तकनीक के क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 स्टैंडर्ड से तेज होने की खबरें हैं।

इसके अलावा पिछली ख़बरों में वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, oneplus 3 smartphone, oneplus 3 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »