वनप्लस 2 को मिल रहा है ऑक्सीजनओएस 3.5.5 अपडेट, वीओएलटीई सपोर्ट आया

वनप्लस 2 को मिल रहा है ऑक्सीजनओएस 3.5.5 अपडेट, वीओएलटीई सपोर्ट आया
ख़ास बातें
  • इस अपडेट के बाद बहु-प्रतीक्षित एंड्रॉयड नूगा नहीं मिलेगा
  • वीओएलटीई सपोर्ट चुनिंदा टेलीकॉम कंपनियों के लिए ही ज़ारी किया गया है
  • नए अपडेट का वर्ज़न है ऑक्सीजनओएस3.5.5
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में वनप्लस सबसे अच्छी कंपनी नहीं है। कंपनी से कई बार देर हो जाती है, लेकिन ऐसा भी नहीं है किवह अपने ग्राहकों को पूरी तरह से भूल जाए। अब चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने करीब दो साल पुराने वनप्लस 2 के लिए अपडेट जारी किया है।

इस अपडेट के बाद बहु-प्रतीक्षित एंड्रॉयड नूगा तो नहीं मिलेगा, लेकिन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर अब हैंडसेट का हिस्सा बन जाएगा। हालांकि, वीओएलटीई सपोर्ट चुनिंदा टेलीकॉम कंपनियों के लिए ही ज़ारी किया गया है। फिलहाल, साफ नहीं है कि रिलायंस जियो के साथ यह काम करेगा या नहीं।

नए अपडेट का वर्ज़न है ऑक्सीजनओएस3.5.5। वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा यूज़र ऐप लॉक, बैटरी सेविंग मोड और गेमिंग मोड जैसे फ़ीचर मिलेंगे। वनप्लस ने सिस्टम और चुनिंदा ऐप यूज़र इंटरफेस में भी बदलाव किया है।

अपडेट के बारे में कंपनी ने कहा है कि कई सेटिंग्स डिफॉल्ड मोड में चले जाएंगे। अगर आपने गूगल क्लॉक, कैलकुलेटर और मैसेज को कभी अपडेट नहीं किया है तो उसकी जगह वनप्लस के अपडेट आ जाएंगे। आप चाहें तो इन ऐप को बाद में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह ओटीए अपडेट है। इसे धीरे-धीरे हर हैंडसेट के लिए रिलीज किया जा रहा है। अगर आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आने वाले दिनों में नोटिफिकेशन मिल जाना चाहिए।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent camera
  • Dual SIM flagship
  • कमियां
  • Fingerprint scanner doesn't always work
  • Other software bugs
  • No NFC
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसऑक्सीजनओएस 2.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 2, VoLTE Support
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »