इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 185 fps का सपोर्ट भी मिलेगा। OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 185 fps के सपोर्ट के लिए वह कुछ गेम पब्लिशर्स के साथ भी कार्य करेगी
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह लेगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus की चीन की यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी होगी। यह बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। आगामी स्मार्टफोन में BOE का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का गेमिंग मोड में रिफ्रेश रेट 185 Hz तक होगा। इस स्मार्टफोन को चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इंटरनेशनल मार्केट में OnePlus 16 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 185 fps का सपोर्ट भी मिलेगा। OnePlus ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में 185 fps के सपोर्ट के लिए वह कुछ गेम पब्लिशर्स के साथ भी कार्य करेगी।
AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर OnePlus 16 को CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 16 के लिए तीन कलर्स के विकल्प मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.4 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे।
आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core और 'E-Sports Triple Chip' दिए जाएंगे। OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 होगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार