OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट

AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 20:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा
  • OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फीचर्स दिए जाएंगे। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। इस चिपसेट में तीन एफिशिएंसी कोर्स, तीन परफॉर्मेंस कोर्स और दो प्राइम कोर्स हैं। इसके साथ 'Wind Chaser Gaming Kernel' होगा। इससे OnePlus 16 गेमिंग के लिए 185 fps तक उपलब्ध करा सकेगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस स्मार्टफोन को CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus 16 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।  OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे। OnePlus 15 की तरह इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल होगा। 

OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी।  OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा।  OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट को भी लाया जा सकता है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.