OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2026 18:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 है
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था

हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कै्मरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि OnePlus 16 की भारत और इंटरनेशनल मार्केट के सॉफ्टवेयर वर्जन क मॉडल नंबर्स - CPH2901, CPH2903 और CPH2905 के साथ टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की चीन के बाहर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। अमेरिका और यूरोप में हाल ही में OnePlus ने अपना बिजनेस समेटा था। इस वजह से इन मार्केट्स में OnePlus 16 के लॉन्च को लेकर अनिश्चितता है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के लगभग समान हो सकते हैं। 

Advertisement

चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के  पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को देखा गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.