OnePlus 15T में हो सकती है 7,500mAh की बैटरी, डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा

आगामी स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है। पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए OnePlus 13T में 6,260 mAh की बैटरी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 23:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए OnePlus 13T की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए OnePlus 13T की जगह ले सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए OnePlus 13T की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus 15T में 7,500 mAh की बैटरी मिल सकती है। OnePlus 13T में 6,260 mAh की बैटरी थी। आगामी स्मार्टफोन में 6.3 इंच LTPS डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। OnePlus 15T में मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि OnePlus 15T में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus 13T में 6.32 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

भारत में हाल ही में OnePlus 15R को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच 1.5K (2800×1272 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Crystal Shield ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। OnePlus 15R में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Glacier VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।  इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,400 mAh की बैटरी 80 W सुपर फ्लैश चार्जिंग, 55W PPS, बायपास पावर और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.