OnePlus 15 में नए कैमरा डिजाइन के साथ मिलेगी धांसू 120W फास्ट चार्जिंग!

OnePlus 15 के मार्केट में इस साल के अंत तक आने की अटकलें हैं। फोन में धांसू फीचर्स का अंदाजा लगाया गया है।

OnePlus 15 में नए कैमरा डिजाइन के साथ मिलेगी धांसू 120W फास्ट चार्जिंग!

OnePlus 13 के बाद कंपनी मार्केट में OnePlus 15 का लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
  • फोन मार्केट में इस साल के अंत तक दस्तक दे सकता है।
  • वनप्लस 15 ग्लोबल मार्केट में 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
विज्ञापन

OnePlus 15 अपने लॉन्च के काफी नजदीक कहा जा सकता है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार ग्लोबल फैंस के लिए भी अब मुश्किल हो रहा है लेकिन फोन एक नए सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है जिससे संकेत मिलता है कि मार्केट में कंपनी इसे जल्द उतार सकती है। सर्टिफिकेशन में फोन का मॉडल नम्बर भी नजर आया है। यहां से साफ हो जाता है कि फोन साउथ ईस्ट एशिया में जल्द ही रिलीज होगा और इसके बाद अन्य मार्केट्स में भी इसकी एंट्री होगी। आइए विस्तार से जानते हैं वनप्लस 15 की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में। 

OnePlus 15 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। अगर कंपनी के रिलीज पैटर्न को देखें तो इससे पहले आया फ्लैगशिप वनप्लस 13 चीनी मार्केट में अक्टूबर 2024 में रिलीज हुआ था। जिसके बाद यह फोन ग्लोबल लेवल पर जनवरी 2025 में आया। यदि कंपनी इसी पैटर्न को फॉलो करती है तो वनप्लस 15 चीनी मार्केट में इस साल के अंत में दस्तक दे सकता (via) है। जिसके बाद इसका ग्लोबल लॉन्च जनवरी 2026 या इसके आसपास देखने को मिल सकता है। 

वनप्लस 15 के लिए इससे पहले आए अपडेट्स की बात करें तो फोन SIRIM लिस्टिंग में भी नजर आ चुका है जिससे पता चलता है कि फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यानी कि फोन लगभग आधे घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। और वनप्लस की हमेशा से यह कोशिश रही है कि अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में फोन को यह सबसे तेज चार्जिंग स्पीड दे। वनप्लस 15 के साथ भी कुछ ऐसा ही मिलने की संभावना है। 

फोन की परफॉर्मेंस को लेकर भी चर्चा अभी से जारी है। गीकबेंच पर एक चाइनीज स्मार्टफोन हाल ही में PLK110 कोड के साथ नजर आया है। जिसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट बताया गया है। इसमें 16 जीबी रैम है और फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 3709 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 11000 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

जहां तक डिजाइन की बात है नया वनप्लस 15 फोन नए कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है। फोन के बेजल्स और भी पतले हो सकते हैं और बॉडी का साइज थोड़ा और छोटा हो सकता है। फोन का मिड फ्रेम मजबूत बताया जा रहा है जो कि टाइटेनियम से भी ज्यादा ड्यूरेबल से हो सकता है। कहा जा रहा है कि फोन अपनी फाइनल स्टेज की तरफ है और जल्द ही कंपनी इसके रिलीज को लेकर कोई बड़ा संकेत दे सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »