OnePlus 13T के डिस्प्ले में होंगे ये खास फीचर्स, 16GB रैम, 90W चार्जिंग के साथ 24 अप्रैल को है लॉन्च

OnePlus 13T में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 10:43 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • यह Dolby Vision जैसे खास फीचर्स से लैस होगा।
  • Mingmu Eye Protection 2.0 और फुल ब्राइटनेस डीसी डिमिंग फीचर भी शामिल।

OnePlus 13T के 24 अप्रैल के लॉन्च से पहले फोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं।

OnePlus 13T फोन लॉन्च 24 अप्रैल को है। यानी इसके लॉन्च में अब एक दिन का समय भी नहीं रह गया है। लॉन्च से पहले फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस बाहर आ चुके हैं। अब OnePlus के चीनी मार्केट के प्रेसिडेंट की ओर से फोन के डिस्प्ले डिटेल्स का खुलासा भी लॉन्च से पहले कर दिया है। OnePlus 13T में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Dolby Vision जैसे खास फीचर्स से लैस होगा। आइए जानते हैं और क्या जानकारी इस फोन के बारे में बाहर आई है। 

OnePlus 13T के 24 अप्रैल के लॉन्च से पहले फोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। OnePlus के चीनी मार्केट के प्रेसिडेंट Li Jie की ओर से खुलासा (via) किया गया है कि फोन का डिस्प्ले खास टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इससे पहले कंपनी की ओर से फोन में 6.32 इंच OLED फ्लैट डिस्प्ले की पुष्टि की जा चुकी है। फोन में 2640 x 1216 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन और 460ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। फोन में 10-बिट कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें 100% DCI-P3 कलर गेमट, HDR10+, HDR Vivid, और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा जो खास बात Li Jie ने कही, वो यह कि फोन इंडस्ट्री के बेस्ट कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें P2 स्क्रीन डिस्प्ले चिप लगी होगी जो पहली बार चीन में बनी है और इन-हाउस डिस्प्ले साइंस प्रोडक्शन के तहत तैयार की गई है। इसके अलावा फोन में आंखों के लिए सहायक फीचर्स जैसे Mingmu Eye Protection 2.0 और फुल ब्राइटनेस DC डिमिंग फीचर भी होगा जिससे आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से रोकेगा। 

सभी तरह के मौसम में डिस्प्ले इस्तेमाल करने में परेशानी न हो, इसके लिए फोन में Rain Touch 2.0, Glove Touch, और Lingxi Touch जैसे खास फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा फोन गेमिंग के लिए खासतौर पर ऑप्टिमाइज किया जाएगा। फोन में डेडीकेटेड गेमिंग एंटिना और एक बाईपास चार्जिंग फंक्शन भी होगा। 
Advertisement

OnePlus 13T में 6260mAh की बैटरी होगी, साथ में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसमें मिलने वाला है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होकर आ सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्टेड सेंसर होगा। साथ में 50MP का 2X टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा। फोन Morning Mist Grey, Heart Beating Pink, और Cloud Ink Black जैसे शेड्स में आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.