OnePlus 13T Launched: कॉम्पैक्ट डिजाइन, लेकिन 6,260mAh की बड़ी बैटरी, लॉन्च हुआ OnePlus का नया फोन

OnePlus 13T की शुरुआती कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 15:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T की शुरुआती कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है
  • फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है फोन
  • Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज से है लैस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज। फोन में 6.32-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP + 50MP का डुअल कैमरा है। फोन में 6,260mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

OnePlus 13T price, availability

OnePlus 13T की शुरुआती कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। इसके अलावा 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,599 (करीब 41,000 रुपये), 12GB+512GB की CNY 3,799 (लगभग 43,000 रुपये), 16GB+512GB की CNY 3,999 (करीब 46,000 रुपये) और टॉप-एंड 16GB+1TB वर्जन की कीमत CNY 4,499 (करीब 52,000 रुपये) रखी गई है।

OnePlus 13T फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी 30 अप्रैल से शुरू होगी। डिवाइस को तीन कलर वेरिएंट्स, Cloud Ink Black, Morning Mist Gray और Powder (Pink) में लॉन्च किया गया है।
 

OnePlus 13T specifications

फोन में 6.32-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.1% है और यह 240Hz तक का टच सैंपलिंग सपोर्ट करता है। डिवाइस का फ्रेम मेटल का है और यह 8.15mm पतला है।
Advertisement

OnePlus 13T में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 4,400mm² वाष्प कूलिंग चैंबर और कुल 37,335mm² की हीट डिसिपेशन एरिया दी है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP + 50MP का डुअल कैमरा है, जिसमें टेलीफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC समेत सारे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नया Shortcut Key भी जोड़ा गया है जो DND, कैमरा या दूसरे कस्टम एक्शन्स के लिए यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इसे पुराने Alert Slider के साथ रिप्लेस किया है।
Advertisement

फोन में 6,260mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन करीब 185 ग्राम है और इसे IP65 रेटिंग मिली है यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.