OnePlus 13T Launch: 24 अप्रैल को आ रहा है OnePlus का 'छोटी' स्क्रीन वाला स्मार्टफोन

OnePlus 13T के लिए एक आधिकारिक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जो इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन से पर्दा उठाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 19:45 IST
ख़ास बातें
  • फोन को चीन में 24 अप्रैल को पेश किया जाएगा
  • लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा
  • छोटा होने के बावजूद फोन में 6,000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी मिलेगी

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13T के डिजाइन रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स को एक के बाद लीक किया जा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि अपकमिंग स्मॉल स्क्रीन वनप्लस स्मार्टफोन अप्रैल महीने में ही लॉन्च होने जा रहा है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया गया है और साथ ही डिजाइन और कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठा दिया गया है।

OnePlus ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग OnePlus 13T के लॉन्च डेट की घोषणा की। फोन को चीन में 24 अप्रैल को पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) शुरू होगा। 
Advertisement

OnePlus 13T के लिए एक आधिकारिक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जो इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन से पर्दा उठाती है। वहीं, यहां अपकमिंग हैंडसेट के लिए प्री-रिजर्वेशन लेना भी शुरू हो गया है।लिस्टिंग में तीन कलर ऑप्शन दिखाए गए हैं - क्लाउड इंक ब्लैक, मॉर्निंग मिस्ट ग्रे और पाउडर (पिंक) कलर।

OnePlus 13T एकदम नया डिजाइन लेकर आ रहा है। फोन में इस बार फ्लैट और स्क्वायर एजेस दिए गए हैं और रियर कैमरा मॉड्यूल को भी स्क्वॉर्कल शेप में री-डिजाइन किया गया है। नए कैमरा बंप में दो लेंस और एक LED फ्लैश शामिल हैं, जो दिखने में पहले के OnePlus डिवाइसेज से अलग लेकिन मिनिमल लुक देता है। बेजल्स बेहद पतले हैं और डिस्प्ले फ्लैट है। बॉडी मेटल से बनी होगी।
Advertisement

टीज किए गए स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो OnePlus 13T को ColorOS 15 इंटरफेस के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 6.32-इंच डिस्प्ले मिलेगा। छोटा होने के बावजूद फोन में 6,000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी मिलेगी।
Advertisement

हाल ही में, OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। फोन के रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की संभावना है। वहीं, फोन 80W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है। डिस्प्ले पैनल का रिजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है, जबकि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होने की अफवाह है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.