OnePlus 13T में मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले, नया शॉर्टकट बटन, जानें सबकुछ

OnePlus ने बीते हफ्ते कंफर्म किया कि पावरफुल फीचर्स लैस एक कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13T अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 13T में मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले, नया शॉर्टकट बटन, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।
  • OnePlus 13T में पूरी तरह से फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13T में लगभग 6,000mAh कैपेसिटी की बैटरी होगी।
विज्ञापन
OnePlus ने बीते हफ्ते कंफर्म किया कि पावरफुल फीचर्स लैस एक कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13T अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जाएगा। तब से OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ली जी धीरे-धीरे OnePlus 13T के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रहे हैं। हाल ही में आए वीबो पोस्ट में डिस्प्ले डिजाइन और एक नए हार्डवेयर बटन का खुलासा हुआ है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T की खासियतें


फोटो में दिखाया गया है कि OnePlus 13T में फुल फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉम्पैक्ट हाई परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन चाहते हैं। 13T के बाएं कॉर्नर पर नया फिजिकल शॉर्टकट की है। ली जी ने खुलासा किया कि नई शॉर्टकट की सिर्फ साइलेंट, वाइब्रेट और रिंग मोड टॉगल का सपोर्ट करती है, बल्कि कस्टमाइजेबल फंक्शन का भी सपोर्ट करती है। यह कई प्रकार के फंक्शन का क्विक एक्सेस प्रदान करता है। यह भी बताया कि बटन में एक खास फीचर है।


OnePlus 13T Specifications (Expected)


संभावना है कि मॉडल नंबर PKX1100 वाला Oppo फोन जिसे हाल ही में 3C और CMIIT जैसे चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफर्म पर देखा गया था, आगामी OnePlus 13T है। इस फोन को AnTuTu पर भी 3 मिलियन से ज्यादा स्कोर मिला था। AnTuTu लिस्टिंग से पता चला कि 13T स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है। इसके अलावा 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ एंड्रॉयड 15 से लैस है।

ली जी ने पहले टीज किया था कि OnePlus 13T में लगभग 6,000mAh कैपेसिटी की बैटरी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसका वजन सिर्फ 185 ग्राम होगा। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं हो सकती है। OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। फोन शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा है। ड्यूराबिलिटी के लिए इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »