OnePlus 13T के डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus अप्रैल 2025 के आखिर तक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13T को लेकर आने वाला है।

OnePlus 13T के डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus अप्रैल 2025 के आखिर तक OnePlus 13T को लेकर आने वाला है।
  • OnePlus 13T में 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus 13T में 6.3 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
OnePlus अप्रैल 2025 के आखिर तक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13T को लेकर आने वाला है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा, जिसे OnePlus 13 में दिया गया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले एक लीक वीडियो सामने आया है, जिससे फोन के रियर डिजाइन का पता चला है, पहले सामने आए कॉन्सेप्ट रेंडर में भी इसकी पुष्टि हुई थी। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T Design


लीक हुई फुटेज में फोन का डिजाइन OnePlus के सामान्य डिजाइन से अलग हटकर है, जिसमें स्क्वरकल शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस नए बैक में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। कॉन्फिगरेशन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा होगा, लेकिन सेंसर के बारे में जानकारी अभी भी नहीं आई है। कैमरा आइलैंड डिजाइन में यह बदलाव है, जिसमें फ्लैट साइड के साथ OnePlus फोटोग्राफी को बेहतर बनाए रखते हुए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को डिजाइन में भी शानदार बना रहा है।

हाल ही में वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट लुइस जी ने बीवो पर टीज किया था, वीडियो में OnePlus 13T के 50:50 वजन को भी दिखाया गया है। ली ने 185 ग्राम के फोन को बैलेंस करके दिखाया कि यह कैसे फोन में हर तरफ समान वजन है, जिसमें 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी है। इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में 50:50 वजन एक कंफर्टेबल इन हैंड अनुभव प्रदान करता है।

कंपनी के अधिकारिक के पोस्ट में और भी कई संकेत दिए गए हैं, जिसमें एक नई शॉर्टकट की से जुड़ा एक गेम कैमरा शामिल है। यह फीचर एक्शन बटन के जरिए आसान काम करता है, गेमप्ले के दौरान लाइव स्क्रीनशॉट लिए जा सकते हैं जो सभी मोबाइल टाइटल को सपोर्ट करती है। OnePlus ने अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक से पता चला है कि इसमें 6.3 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले और एडवांस कूलिंग है। कंपनी के टीजर में, 13T को एक कॉम्पैक्ट पावरहाउस के तौर पर प्रमोट कर रहा है। लॉन्च का समय नजदीक आने पर और ज्यादा जानकारी सामने आ सकती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »