OnePlus 13 Mini फोन 50MP ट्रिपल कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च! डिटेल्स लीक

फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

OnePlus 13 Mini फोन 50MP ट्रिपल कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च! डिटेल्स लीक

OnePlus 13 सीरीज में एक नया मेंबर OnePlus 13 Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 Mini में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है।
  • फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी आ सकता है।
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में चीन में अपने अफॉर्डेबल फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए थे। एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि कंपनी OnePlus 13 Mini पर भी काम कर रही है। यह एक कॉम्पेक्ट फ्लैगशिप डिवाइस होगा। कथित फोन के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें Oppo Find X8 Mini जैसे स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। अब चीन से एक जाने माने टिप्स्टर ने इस फोन पर ताजा प्रकाश डाला है। आइए जानते हैं क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट।

OnePlus 13 सीरीज में एक नया मेंबर भी देखने को मिल सकता है जो कि OnePlus 13 Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर स्मार्टपिकाचू ने इस फोन के बारे में ताजा अपडेट (via) दिया है। टिप्स्टर द्वारा दी गई जानकारी उस लीक से भी मेल खाती है जिसका खुलासा इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने किया था। लीक के मुताबिक, फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप आ सकता है। 

फोन के कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप लेंस को भी शामिल किया जा सकता है। इसका मिडल फ्रेम मेटल में आ सकता है जबकि बॉडी ग्लास की बनी हो सकती है। वहीं, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया था कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPO डिस्प्ले आ सकता है। इसमें चारों साइड में नेरो बेजल्स होंगे। 

फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस आ सकता है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर आ सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

OnePlus 13 Mini में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी आ सकता है। OnePlus 13 Mini को कंपनी चीन में साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। वहीं, ग्लोबल रिलीज के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »