OnePlus 12R में UFS 4.0 नहीं, UFS 3.1 स्टोरेज के लिए सपोर्ट, कंपनी ने की पुष्टि 

OnePlus ने इसके लॉन्च पर बताया था कि यह UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करेगी लेकिन अब कंपनी ने इसके केवल UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करने की पुष्टि की है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 चिपसेट दिया गया है
  • इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने पिछले महीने देश में OnePlus 12R को लॉन्च किया था। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 चिपसेट दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले है। 

इस स्मार्टफोन को दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ दो कलर्स में पेश किया गया था। OnePlus ने इसके लॉन्च पर बताया था कि यह UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करेगी लेकिन अब कंपनी ने इसके केवल UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करने की पुष्टि की है। OnePlus 11R और OnePlus 11 के कुछ वेरिएंट्स में समान स्टोरेज के लिए सपोर्ट था। कंपनी के प्रेसिडेंट, Kinder Liu ने एक कम्युनिटी पोस्ट में बताया है कि एक गलती के कारण OnePlus 12R में UFS 4.0 के लिए सपोर्ट बताई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स में UFS 3.1 के लिए सपोर्ट है। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus का Trinity Engine सॉफ्टवेयर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। 
Advertisement

इस पोस्ट में Kinder ने औपचारिक तौर पर क्षमा भी मांगी है और बताया है कि कंपनी की कस्टमर सर्विस टीम OnePlus 12R को खरीद चुके कस्टमर्स या इसके लिए प्री-ऑर्डर देने वालों की इस बारे में किसी भी शिकायत का समाधान करेगी। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 16 GB का LPDDR5x RAM है। 

OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.3 x 75.3 x 8.8 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। OnePlus 12R के 8 GB+128 GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 16 GB + 256 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये है। इसे Cool Blue और Iron Gray कलर्स में उपलब्थ कराया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.