OnePlus 12R के डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 12R में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स और 1.5K रेजोल्यूशन है।

OnePlus 12R के डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 12R में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 12R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर है।
विज्ञापन
OnePlus इस महीने के आखिर में OnePlus 12 सीरीज को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाला है। अब एक नई लीक से OnePlus 12R के डिजाइन का खुलासा हुआ है, जिससे पता चलता है कि यह रीब्रांडेड Ace 3 मॉडल है, जिसे हाल ही में चीनी बाजार चीन में पेश किया गया था। आइए OnePlus 12R के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12R का डिजाइन


चीनी टेक दिग्गज 23 जनवरी 2024 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12 और OnePlus 12R को लॉन्च करने वाला है। ऑफिशियल रिलीज से पहले टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट ने OnePlus 12R की फोटो शेयर की। ये हाई रेजॉल्यूशन फोटो ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ स्मार्टफोन का फुल व्यू प्रदान करती हैं। रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। इस बीच फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर में पंच होल सेल्फी कटआउट के साथ एक कर्व्ड डिस्प्ले है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर हैं, जबकि अलर्ट स्लाइडर बाईं ओर है। 


OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 12R में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स और 1.5K रेजोल्यूशन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है।

इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाईफाई 7, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। वनप्लस 12आर लाइव इवेंट 23 जनवरी को शाम 7:30 बजे IST पर शुरू होने वाला है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • कमियां
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »