• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 में होगा 2K ProXDR डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 

OnePlus 12 में होगा 2K ProXDR डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 

इस स्मार्टफोन में 5,400 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

OnePlus 12 में होगा 2K ProXDR डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Sony का LYT-808 कैमरा दिया जाएगा
  • इसे अगले वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • OnePlus 11 5G को भारत में फरवरी में 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का OnePlus 12 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह OnePlus 11 की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में जानकारी दी है। इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस को टिप्सटर्स ने लीक किया था। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

OnePlus ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में Sony का LYT-808 कैमरा दिया जाएगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ ProXDR डिस्प्ले होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा। इसमें 5,400 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

हाल ही में चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को टिप्सटर Digital Chat Station ने देखा था। इसके साथ 11 V पर 9.1 एम्पेयर के अधिकतम आउटपुट के साथ बंडल्स चार्जर है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन अगले वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 11 5G को भारत में फरवरी में 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

पिछले महीने कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 7.82-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले है। इसका बाहरी डिस्प्ले 6.31-इंच का है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,800 निट्स तक की है। OnePlus Open में तीन हैसलब्लैड-ब्रांडेड रियर कैमरा मिलते हैं। इनमें Sony का नेक्स्ट जनरेशन LYTIA-T808 "पिक्सल स्टैक्ड" CMOS कैमरा शामिल है। इसकी 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका भारत में प्राइस 1,39,999 रुपये है। इसे दो कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसे वनप्लस की वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां फोल्डेबल सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »