OnePlus 12 ने दिखाया परफॉर्मेंस का दम, AnTuTu, 3DMark पर मिला इतना स्कोर!

OnePlus 12 फोन के विभिन्न बेंचमार्क पर टेस्ट के बाद स्कोर्स जारी किए गए हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस टेस्ट के दौरान फोन ने अच्छा परफॉर्म किया।

OnePlus 12 ने दिखाया परफॉर्मेंस का दम, AnTuTu, 3DMark पर मिला इतना स्कोर!

OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है।

ख़ास बातें
  • AnTuTu पर कुल 17,53,326 पॉइंट्स का स्कोर
  • 3DMark में भी बेहतर प्रदर्शन
  • फोन में ट्रिपल कैमरा है और 5,400mAh की बैटरी है
विज्ञापन
OnePlus 12 कंपनी का एक पॉपुलर स्मार्टफोन है जिसे 2023 में रिलीज किया गया था। इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है। फोन में ट्रिपल कैमरा है और 5,400mAh की बैटरी है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। अब इस फोन के विभिन्न बेंचमार्क प्लेटफॉर्म के स्कोर सामने आए हैं। आइए जानते हैं फोन की परफॉर्मेंस के बारे में। 

OnePlus 12 के विभिन्न बेंचमार्क पर टेस्ट के बाद स्कोर्स जारी किए गए हैं। फोन को एक पावरफुल डिवाइस कहा जाता है। गिजमोचाइना ने इसके अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस टेस्ट किए हैं। AnTuTu की बात करें तो यह फोन के CPU, GPU, मैमोरी और UX आदि की क्षमता को टेस्ट करता है। इस पर फोन ने 17,53,326 पॉइंट्स का स्कोर किया है। CPU स्कोर 370,873 पॉइंट्स, GPU स्कोर 750,494 पॉइंट्स, और मैमोरी स्कोर 350,215 पॉइंट्स का है। इसका UX स्कोर 281,744 पॉइंट्स का है। 

3DMark भी एक पॉपुलर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म है जो डिवाइस की ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को मापता है। इसमें Wild Life, WildLife Extreme, Steel Nomad Light, और Solar Bay जैसे अलग अलग बेंचमार्क तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं। 3DMark WildLife टेस्ट में OnePlus 12 का स्कोर Maxed out बताया गया है। यानी कि इस टेस्ट में यह फोन उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा है। WildLife Extreme में फोन ने 26.91 औसत FPS के साथ 4,494 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

WildLife Steel Nomad Light में गेम जैसे वर्कलोड में फोन की ग्राफिक क्षमता मापी जाती है जिसमें फोन 1,683 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 3DMark Solar Bay टेस्ट में फोन ने 8,221 पॉइंट्स का स्कोर किया है। Burnout बेंचमार्क की बात करें तो इसमें हैवी वर्कलोड में फोन की क्षमता को जांचा जाता है और देखा जाता है कि यह पावर को कितनी एफिशिएंसी से इस्तेमाल करता है। इस टेस्ट में फोन ने 84.4 स्कोर किया है, प्रति वाट 509 पॉइंट्स का परफॉर्मेंस स्कोर दिया है। इस तरह से इन सभी टेस्ट में फोन काफी दमदार साबित हुआ है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »