OnePlus 12 हुआ नए Glacier White कलर में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon, OnePlus की वेबसाइट, कंपनी के एक्सपीरिएंस स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जून 2024 17:21 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन पहले Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध था
  • डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है
  • इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने इस वर्ष की शुरुआत में OnePlus 12 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इसे नए Glacier White कलर में भी पेश किया गया है। इसकी बिक्री 6 जून से शुरू होगी। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon, OnePlus की वेबसाइट, कंपनी के एक्सपीरिएंस स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। OnePlus 12 के  Glacier White कलर को चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर कंपनी 3,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इस पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। 
Advertisement

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad की ओर से ट्यून्ड है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में OnePlus ने Watch 2 को नॉर्डिक ब्लू कलर में चुनिंदा यूरोपियन मार्केट्स में 349 यूरो (लगभग 31,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसके रेडिएंट स्टील और ब्लैक स्टील कलर का प्राइस 329 यूरो (लगभग 29,400 रुपये) का है। यह स्मार्टवॉच नए कलर में जर्मनी, आयरलैंड और अन्य यूरोपियन देशों में लिस्टेड है। यह पुष्टि नहीं की गई थी कि इसे यूरोप के बाहर लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 2.5D सैफायर क्रिस्टल स्क्रीन और 600 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसमें Snapdragon W5 SoC के साथ ही BES2700 चिपसेट है। इस स्मार्टवॉच में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है। इसके अलावा RTOS के लिए 4 GB की EMMC स्टोरेज है। इसमें स्टेनलेस स्टील का चेसिस है। यह डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.