• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 नए कलर में आ रहा! 5400mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6 जून को है लॉन्च

OnePlus 12 नए कलर में आ रहा! 5400mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6 जून को है लॉन्च

OnePlus 12 का Glacial White वेरिएंट चीन में पहले से ही उपलब्ध है।

OnePlus 12 नए कलर में आ रहा! 5400mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6 जून को है लॉन्च

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 का Glacial White कलर वेरिएंट कंपनी भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
OnePlus 12 स्मार्टफोन इस साल के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार है जिसे कंपनी ने जनवरी में ग्लोबल मार्केट में उतारा था। फोन अपने स्पेसिफिकेशंस को लेकर हाइप में रहा है। यह फोन सिल्की ब्लैक और फ्लोवी एमराल्ड में पेश किया गया था। लेकिन अब भारत में इसका एक और नया वेरिएंट लॉन्च होने वाला है। यह नए कलर में लॉन्च होगा। आइए जानते हैं क्या कुछ बदलने वाला है इस स्मार्टफोन के नए भारतीय वेरिएंट में। 

OnePlus 12 का लॉन्च 23 जनवरी को दो ही कलर्स में किया गया था। लेकिन भारत के लिए कंपनी एक और कलर वेरिएंट लेकर आ रही है। यह नया कलर ग्लेशियल व्हाइट कहा गया है। व्हाइट कलर की चाह रखने वाले यूजर्स को फोन जाहिर तौर पर लुभा सकता है। फोन देखने में शानदार लग रहा है। OnePlus India ने फोन को X के अपने अधिकारिक हैंडल पर टीज कर दिया है। फोन को कंपनी ने #ASpectrumOfPower टैग दिया है। फोन भारत में 6 जून को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने भारत की अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी फोन को टीज कर दिया है। 

OnePlus 12 का Glacial White वेरिएंट चीन में पहले से ही उपलब्ध है। अब यह भारत में आ रहा है। फोन में ग्लॉसी फिनिश नजर आ रहा है। कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल डिजाइन का मास्टरपीस बनकर आएगा। फोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होने की संभावना है। स्पेसिफिकेशंस पहले आए मॉडल्स के जैसे ही रहेंगे। 

OnePlus 12 डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad की ओर से ट्यून्ड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »