• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11R का डिजाइन होगा OnePlus 11 जैसा! जानें अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11R का डिजाइन होगा OnePlus 11 जैसा! जानें अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

लोकप्रिय लीकस्टर Ice Universe ने कथित OnePlus ACE 2 की फोटो शेयर की है, जिसे ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11R कहा जाना चाहिए।

OnePlus 11R का डिजाइन होगा OnePlus 11 जैसा! जानें अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Twitter/ @UniverseIce

OnePlus 11R

ख़ास बातें
  • OnePlus 11R भारत में 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में पेश होगा।
  • OnePlus 11R में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा।
  • लोकप्रिय लीकस्टर Ice Universe ने कथित OnePlus ACE 2 की फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
OnePlus 11 को 7 फरवरी को भारत में Cloud 11 इवेंट में ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाएगा। यह फोन शो में सबसे ज्यादा चर्चित होगा, लेकिन इसी बीच उसी दिन लॉन्च होने वाला किफायती OnePlus 11R भी काफी पसंद किया जाएगा। ये दोनों फोन अलग-अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ आएंगे, लेकिन लुक के मामले में काफी समान दिख सकते हैं, जिसका खुलासा एक नई लीक इमेज से होता है।

लोकप्रिय लीकस्टर Ice Universe ने कथित OnePlus ACE 2 की फोटो शेयर की है, जिसे ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11R कहा जाना चाहिए। OnePlus ACE को इंटरनेशनल लेवल पर OnePlus 10R के तौर पर रीब्रांड किया गया था। जैसा कि फोटो में नजर आ सकता है, 11R सिर्फ कुछ चीजों के अलावा बिलुकल स्टैंडर्ड OnePlus 11 जैसा ही दिखता है।
 
जैसा कि कैमरा मॉड्यूल पर कोई हासलब्लैड ब्रांडिंग नहीं है और टेलीफोटो कैमरा नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही रियर में ग्लिटरी टेक्सचर को मैट फिनिश से रिप्लेस कर दिया गया है। कंपनी OnePlus 11R को ज्यादा किफायती फोन बनाने पर जोर दे रही है इसलिए इस प्रकार के बदलाव है। OnePlus प्रीमियम फोन के लिए हैसलब्लैड-ट्यून किए गए कैमरों को रखता है, जिससे अलग-अलग फोन की कीमत अलग-अलग हो।

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 11R में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा। OnePlus 11 में स्नैपड्रैगन 8 जन 2 चिपसेट है जो ज्यादा पावरफुल है। 11R में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है, यह कर्व्ड ऐजेस के साथ आ सकती है। कैमरा सेटअप के लिए फोन में OIS-एनेबल 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर काम कर सकता है। बैटरी के लिए यह 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »