• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11R के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस फिर लीक! Snapdragon 8+ Gen 1 चिप के साथ फोन में होंगे ये खास फीचर्स!

OnePlus 11R के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस फिर लीक! Snapdragon 8+ Gen 1 चिप के साथ फोन में होंगे ये खास फीचर्स!

OnePlus 11R में कथित तौर पर एक 120Hz फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलेगी। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

OnePlus 11R के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस फिर लीक! Snapdragon 8+ Gen 1 चिप के साथ फोन में होंगे ये खास फीचर्स!

OnePlus 11R के बारे में एक लेटेस्ट अपडेट इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा करता है।

ख़ास बातें
  • इसमें 50MP का मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आने की बात कही गई है।
  • OnePlus 11R में कथित तौर पर एक 120Hz फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलेगी।
  • OnePlus 11 R के स्पेसिफिकेशंस पहली बार लीक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
OnePlus 11 सीरीज को लेकर कंपनी ने कई सारे खुलासे अधिकारिक तौर पर कर दिए हैं। सीरीज में OnePlus 11 और OnePlus 11 R शामिल हैं। OnePlus 11R पिछले कुछ समय से चर्चा में है और इस फोन को लेकर अब एक और लीक सामने आया है। इसमें फोन का डिजाइन और कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा किया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC होने की बात कही गई है और 5,000mAh बैटरी के साथ इसमें 100W फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है। 

OnePlus 11R के बारे में एक लेटेस्ट अपडेट इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा करता है। अभी तक फोन के बारे में ये कहा जा रहा था कि इसमें IR ब्लास्टर होगा और अलर्ट स्लाइडर भी होगा। अब लेटेस्ट लीक इसके डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। टिप्स्टर योगेश बरार ने फोन के फोटो और स्पेसिफिकेशंस को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर किया है। इसमें फोन का फ्रंट और बैक पैनल, दोनों को ही दिखाया गया है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन का डिजाइन Reno 9 Pro+ और OnePlus 11 पर ही आधारित है। 

टिप्स्टर ने इसके साथ फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक, OnePlus 11R में 1.5k कर्व्ड एमोलेड PWM पैनल होगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आने की बात कही गई है। इसके साथ ही इसमें आईआर ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर भी कंपनी देगी। फोन में 5000एमएएच की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस पहली बार लीक नहीं हुए हैं। इससे पहले भी फोन के कई स्पेसिफिकेशंस बाहर आ चुके हैं। जिसके मुताबिक,  OnePlus 11R में कथित तौर पर एक 120Hz फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलेगी। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। स्टोरेज के लिए इसमें LPDDR5 RAM मिलेगी। प्राइमरी कैमरा के अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो या डेप्थ सेंसर भी मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »