• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 5G भारत में लॉन्च से पहले TENAA पर स्पॉट, 16GB रैम के साथ ये होंगे मेन स्पेक्स!

OnePlus 11 5G भारत में लॉन्च से पहले TENAA पर स्पॉट, 16GB रैम के साथ ये होंगे मेन स्पेक्स!

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा।

OnePlus 11 5G भारत में लॉन्च से पहले TENAA पर स्पॉट, 16GB रैम के साथ ये होंगे मेन स्पेक्स!

OnePlus 11 5G पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है जिसे अब चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G भारत में नए साल में लॉन्च होने वाला है।
  • यह स्मार्टफोन 12 जीबी और 16 जीबी रैम विकल्पों के साथ आ सकता है।
  • कंपनी इसके लिए Snapdragon 8 Gen 2 SoC की पुष्टि कर चुकी है।
विज्ञापन
OnePlus 11 5G भारत में नए साल में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे 7 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आ गए हैं। फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्टेड देखा गया है। जिसमें फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज का पता चलता है। इसके अलावा भी फोन के कई और खास स्पेसिफिकेशंस इस लिस्टिंग से पता चलते हैं, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

OnePlus 11 5G पिछले कई हफ्तों से चर्चा में है। अब इसे चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है। कंपनी का एक फोन PHB110 मॉडल नम्बर के साथ साइट पर है जिसे OnePlus 11 5G बताया जा रहा है। इसके अलावा इस मॉडल नम्बर के साथ फोन को कई और वेबसाइट लिस्टिंग में स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस भी उजागर हो जाते हैं। 
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 1,440 x 3,216 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह स्मार्टफोन 12 जीबी और 16 जीबी रैम के साथ क्रमश: 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा, ऐसा कहा गया है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसे 3.187GHz पर क्लॉक किया गया है। हालांकि कंपनी इसके लिए Snapdragon 8 Gen 2 SoC की पुष्टि कर चुकी है। 

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। तीसरे लेंस के तौर पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फ्रंट में यह सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है। सेंसर्स की बात करें तो फोन में ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर आदि देखने को मिल सकते हैं। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। यह 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। फोन के डाइमेंशन 163.1×74.1×8.53mm और वजन 205 ग्राम बताया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 11 5G, OnePlus 11 5G Specifications, Tenaa
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »