• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा वाले OnePlus 11 ने हासिल किए रिकॉर्ड AnTuTu स्कोर, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

50MP कैमरा वाले OnePlus 11 ने हासिल किए रिकॉर्ड AnTuTu स्कोर, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11 की  AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 16 GB की LPDDR5x RAM दी जाएगी। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

50MP कैमरा वाले OnePlus 11 ने हासिल किए रिकॉर्ड AnTuTu स्कोर, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Onleaks

ख़ास बातें
  • वनप्लस डिवाइस मॉडल नंबर PHB110 के साथ स्पॉट किया गया था।
  • फोन ने AnTuTu बेंचमार्क्स में 1,341,080 पॉइंट्स का हाई स्कोर अचीव किया।
  • CPH2451 के साथ वनप्लस डिवाइस ब्लूटूथ SIG के डाटाबेस में दिखाई दी थी।
विज्ञापन
गीकबेंच और चीन 3C सर्टिफिकेशन पर एक वनप्लस डिवाइस मॉडल नंबर PHB110 के साथ स्पॉट किया गया था। वही डिवाइस अब AnTuTu बेंचमार्क और ब्लूटूथ SIG के डाटाबेस में भी दिखा है। यह और कोई डिवाइस नहीं बल्कि अपकमिंग OnePlus 11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। नई लिस्टिंग में डिवाइस की जरूरी डिटेल्स सामने आई हैं। 

OnePlus 11 की  AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 16 GB की LPDDR5x RAM दी जाएगी। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में पहले से ही Android 13 प्री-लोडेड आएगा। चीनी मार्किट में यह ColorOS 13 के साथ आ सकता है। इसमें 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। 

फोन ने AnTuTu बेंचमार्क्स में 1,341,080 पॉइंट्स का हाईएस्ट स्कोर अचीव किया है। CPU, GPU, मेमोरी और UX टेस्ट में फोन ने क्रमश:  295,159, 574,508, 268,112, और 203,301 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। 

नवम्बर में, मॉडल नंबर CPH2451 के साथ वनप्लस डिवाइस ब्लूटूथ SIG के डाटाबेस में दिखाई दी थी। उसी लिस्टिंग में अब एक PHB110 डिवाइस के लिए एंट्री दिखाई दी है। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि PHB110 मॉडल नंबर चिनेसे एडिशन के लिए हो सकता है। CPH2451 मॉडल नंबर इसके ग्लोबल एडिशन के लिए है। ब्लूटूथ लिस्टिंग से यह पता चलता है कि डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आएगी। इसी के साथ इसका ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 13 पर काम करेगा। 

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा, 50MP + 48MP + 32MP का ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ OIS, 5000mAh बैटरी के साथ 100W चार्जिंग और अलर्ट स्लाइडर होगा। फोन Forest Emerald और Volcanic Black कलर्स में उपलब्ध होगा। फिलहाल, इस बारे में कुछ नहीं पता की इस डिवाइस को किस कीमत में लेकर आया जाएगा। 

OnePlus 11 का लॉन्च भारत में फरवरी 7 को होगा। हालांकि, यह कन्फर्म करना बाकी है की फोन इस महीने चीन में लॉन्च होगा या नहीं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »