• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP ट्रिपल कैमरा, 16GB रैम, 256GB स्टोरेज वाले OnePlus 11 5G का प्राइस भारत में लॉन्च से पहले लीक!

50MP ट्रिपल कैमरा, 16GB रैम, 256GB स्टोरेज वाले OnePlus 11 5G का प्राइस भारत में लॉन्च से पहले लीक!

टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus 11 5G की भारत में प्री-सेल 11 फरवरी से शुरू होगी।

50MP ट्रिपल कैमरा, 16GB रैम, 256GB स्टोरेज वाले OnePlus 11 5G का प्राइस भारत में लॉन्च से पहले लीक!

टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus 11 5G की भारत में प्री-सेल 11 फरवरी से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • कंपनी भारत में 7 फरवरी को OnePlus 11 5G के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी।
  • पहला मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • OnePlus 11 5G चीन में लॉन्च हो चुका है।
विज्ञापन
OnePlus 11 5G भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। इसके लॉन्च से पहले लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं जिसमें इसकी प्राइसिंग डिटेल्स भी कई बार लीक हो चुकी हैं। वनप्लस चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारत में इसके लॉन्च की तैयारी हो चुकी है जिसमें बस कुछ ही दिन बचे हैं। OnePlus 11 ने चीन में अपनी पहली सेल में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कंपनी की ओर से हाल ही में एक अपडेट में कहा गया था कि OnePlus 11 की पहली सेल के सिर्फ 51 मिनटों में इस स्‍मार्टफोन ने हर दूसरे स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट वाले फोन को पीछे छोड़ दिया।

OnePlus 11 5G के भारत में 7 फरवरी के लॉन्च से पहले एक बार फिर इसकी प्राइस डिटेल्स लीक हो गई हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसकी प्राइस डिटेल्स को लेकर अपने Twitter हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें टिप्स्टर ने फोन के 16 जीबी रैम और 256 स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस शेयर किया है। जिसके मुताबिक 16GB + 256GB स्टोरेज वाला OnePlus 11 5G भारत में 61,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। इतना ही नहीं, टिप्स्टर ने इसकी सेल से संबंधित जानकारी भी दी है। 

टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus 11 5G की भारत में प्री-सेल 11 फरवरी से शुरू होगी। जबकि इसकी ओपन सेल के लिए टिप्स्टर ने 14 फरवरी की तारीख बताई है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी भारत में 7 फरवरी को दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। इसमें पहला मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि दूसरा मॉडल 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। 
 

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11 5G चीन में लॉन्च हो चुका है। फोन में डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट दिया गया है। यह Android 13 पर आधारित ColorOS 13.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.7-इंच QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) Samsung LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करता है और इसमें 1300nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 525ppi की पिक्सेल डेंसिटी मिलती है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 की प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें HDR और डॉल्बी विजन फॉर्मेट के लिए सपोर्ट मौजूद है। फोन में 12GB और 16GB LPDDR5x रैम ऑप्शन और Adreno 740 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर 4nm Snapdragon 8 Gen 2 SoC शामिल है।

OnePlus 11 5G में एक Hasselblad-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है। कैमरा यूनिट में f/2.2 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल Sony IMX58 अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 32-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें f/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। OnePlus 11 5G में 512GB तक UFS4.0 स्टोरेज है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, Beidou, Glonass, Galileo, GPS और NFC शामिल हैं। बोर्ड पर ई-कंपास, जायरोस्कोप, जी-सेंसर, रियर कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और क्वालकॉम सेंसर कोर सेंसर्स मिलते हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

OnePlus ने OnePlus 11 5G पर 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी दी है। यह 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसका डाइमेंशन 163.1x74.1x8.53 mm और वजन 205 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »