50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन मिल रहा 14 हजार रुपये सस्ता

OnePlus 10R 5G को साइट फ्लिपकार्ट पर इस वक्त डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन मिल रहा 14 हजार रुपये सस्ता

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8100 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 10R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus अपने दमदार फोन के लिए बहुत लोकप्रिय है, लेकिन फ्लैगशिप फोन को ज्यादा कीमत होने की वजह से हर कोई खरीद नहीं पाता है। मगर आज हम आपको OnePlus 10R 5G के बारे में बता रहे हैं, जिसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस वक्त डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए OnePlus 10R 5G पर मिलने वाली डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 10R 5G Price & Offers


OnePlus 10R 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 25,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि भारतीय बाजार में यह फोन अप्रैल, 2022 में 38,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भगतान पर 12 प्रतिशत (1500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,490 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से कुल मिलाकर 14,509 रुपये सस्ता मिल रहा है।


OnePlus 10R 5G Specifications


OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8100 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में वनप्लस का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 10R 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। OnePlus के इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »