Ola Electric ने दिसंबर में बेचे 30,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

कंपनी ने बताया कि दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में उसकी बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही

Ola Electric ने दिसंबर में बेचे 30,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं

ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है
  • हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था
  • कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में उतरने की भी योजना है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके लिए दिसंबर में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशंस हुए हैं। कंपनी की दिसंबर में बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है। 

कंपनी ने बताया कि दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में उसकी बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "हमने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के दम मार्केट में अपनी अग्रणी स्थिति को बरकरार रखा है। दिसंबर में हमारे प्रमोशनल कैम्पैन को बड़ी सफलता मिली है।" 

ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही इसमें मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank और कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने वाली अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी। ओला इलेक्ट्रिक में सॉफ्टबैंक के अलावा सिंगापुर की Temasek का भी इनवेस्टमेंट है। हाल ही में कंपनी ने 5.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था। 

हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। S1 X+ का प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph होने का दावा किया गया है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। यह मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध है। ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में उतरने की भी योजना है। कंपनी ने पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। इसका लक्ष्य इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या तेजी से बढ़ाना का है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में तेजी आई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »