Nubia Z17s स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद

ज़ेडटीई ने अपने नूबिया ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

Nubia Z17s स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपने नूबिया ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी द्वारा इस इवेंट में नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। लेकिन कंपनी के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

91mobiles.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ेडटीई चीन में 12 अक्टूबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी द्वारा भेजे गए इवेंट में किसी डिवाइस का ज़िक्र नहीं है। लेकिन इनवाइट टीज़र में एक स्मार्टफोन का डिज़ाइन है जिससे लाइट आ रही है। इस तस्वीर से एक बेज़ल-लेस डिवाइस के लॉन्च होने की उम्मीद है।

हाल ही में Nubia NX589J उर्फ नूबिया ज़ेड17एस डिवाइस को टीना सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इस डिवाइस में बड़ा स्क्रीन और पतले बेज़ल देखे गए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 12 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में कंपनी इसी स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन का पता चला था।

लिस्टिंग में लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो  Nubia NX589J में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले होने का पता चला है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल्स होने का पता चला है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है। फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने का खुलासा हुआ है। डिस्प्ले के नीचे होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है।

ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट पर आधारित है लेकिन हमारी सलाह है कि इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। 12 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में कंपनी द्वारा आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। इस बारे में सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , zte, zte mobile, zte smartphone, zte z17s, zte nubia mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »