Nubia Red Magic 5G गेमिंग फोन 12 मार्च को होगा लॉन्च, इन खासियतों से होगा लैस

Nubia Red Magic 5G फोन 55 वॉट एयर कूल्ड टर्बो चार्जिंग के साथ आएगा। एयर कूल्ड टर्बो चार्जिंग फीचर फोन को चार्ज होते वक्त उसे गर्म होने से बचता है और ठंडा रखने का काम करता है।

Nubia Red Magic 5G गेमिंग फोन 12 मार्च को होगा लॉन्च, इन खासियतों से होगा लैस

Nubia Red Magic 5G गेमिंग फोन लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा

ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 5G गेमिंग फोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा
  • फोन गेमिंग के दिवानों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है
  • नुबिया रेड मैजिक 5जी गेमिंग फोन 12 मार्च को लॉन्च होगा
विज्ञापन
Nubia Red Magic 5G का लंबे समय से इंतज़ार हो रहा है और यह गेमिंग फोन अब लॉन्च से बहुत दूर भी नहीं है। कंपनी के सीईओ Ni Fei ने हाल ही में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के पोस्ट में ऐलान किया कि यह फोन 12 मार्च को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च होगा। फोन को चीनी ग्राहक JD.com के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। सीईओ के वीबो पोस्ट में आगामी गेमिंग फोन की चार्जिंग क्षमता की जानकारी दी गई है, जो 55 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Fei ने नुबिया रेड मैजिक 5जी फोन के कुछ सैम्पल्स भी ज़ारी किए हैं, जिसमें इस गेमिंग फोन के कैमरा और वीडियो स्टेब्लाइजेशन की जानकारी भी मिलती है।

इस पोस्ट में जानकारी मिली है कि यह फोन 55 वॉट एयर कूल्ड टर्बो चार्जिंग के साथ आएगा। एयर कूल्ड टर्बो चार्जिंग फीचर फोन को चार्ज होते वक्त उसे गर्म होने से बचता है और ठंडा रखने का काम करता है।

एक और वीबो पोस्ट में कंपनी के सीईओ ने 9 तस्वीरें साझा की हैं, यह तस्वीरें Red Magic 5G के कैमरा से ली गई है। फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा Sony IMX686 सेंसर के साथ आएगा। इस फीचर की पुष्टी नुबिया के सीईओ ने पिछले वीबो पोस्ट में की थी।
 
NUBIA
NUBIA
NUBIA

इसके अलवा यह भी पहले ही साफ हो चुका है कि नुबिया रेड मैजिक 5जी पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा।

Nubia लगातार रेड मैजिक 5जी टीज़ कर रहा है। फोन की स्पेसिफिकेशन भी काफी हद तक सामने आ चुकी है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम मिलेगा। रैम दो अन्य विकल्प में मिलेगी वो है 8 जीबी और 12 जीबी। पिछले महीने यह फोन पहली बार TENAA के डेटाबेस पर दिखा था।

फोन का डिजाइन भी काफी चर्चा में रहा है। यह फोन डुअल ब्लैक टोन के साथ ब्लू और पिंक कॉम्बिनेशन में आएगा। सामने आई तस्वीर फोन की क्लॉअप फोटो थी, जिसमें 5 जी फोन के ब्लू साइड में लिखा दिख रहा है। वहीं बीच के ब्लैक स्ट्राइप पर 'रेड मैज़िक' लिखा दिख रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »