Nothing 4a सीरीज का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि कंपनी की बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज को वह मार्केट में 5 मार्च के दिन पेश करने जा रही है। Nothing 4a में दो मॉडल्स आने की संभावना है जिसमें Nothing 4a, Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं।
Nothing Phone (4a) लॉन्च से पहले सुर्खियों में आने लगा है। फोन को लेकर कंपनी ने लॉन्च कंफर्म कर दिया है लेकिन Nothing Phone (4a) लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। Nothing Phone (3a) के सक्सेसर को अब Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। फोन के चिपसेट का खुलासा यहां से होता है। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा।