Nothing Phone (3a) लॉन्च डेट, प्राइस लीक, अगले महीने देगा दस्तक! जानें सबकुछ

फोन क्लासिक ब्लैक, और व्हाइट शेड्स में आ सकता है।

Nothing Phone (3a) लॉन्च डेट, प्राइस लीक, अगले महीने देगा दस्तक! जानें सबकुछ

Nothing Phone (3a) में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

ख़ास बातें
  • फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
  • फोन क्लासिक ब्लैक, और व्हाइट शेड्स में आ सकता है।
  • फोन (3a) लाइट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Nothing Phone (3a) Lite को लेकर मार्केट में अफवाहों की हवा गर्म हो चुकी है। यह फोन अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स के साथ आने वाला है। फोन इससे पहले गीकबेंच पर नजर आ चुका है। अब इस फोन को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें इस फोन की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में अहम जानकारी दी गई है। Nothing Phone (3a) यूरोप में अगले महीने दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं अपकमिंग फोन से जुड़ी सभी खास बातें। 

Nothing Phone (3a) बहुत जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को लेकर एक लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें इसकी लॉन्च डेट और संभावित कीमत का खुलासा किया गया है। फ्रेंच आउटलेट डीलैब्स के अनुसार नथिंग फोन (3ए) यूरोप में 4 नवंबर को सेल पर जा सकता है। 

Nothing Phone (3a) स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी सामने आई है। फोन को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल कंफिग्रेशन में रिलीज हो सकता है जिसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन क्लासिक ब्लैक, और व्हाइट शेड्स में आ सकता है। 

नथिंग फोन (3a) लाइट की कीमत फ्रांस में €249.99 (करीबन 25,424 रुपये) अनुमानित बताई गई है। जबकि कुछ यूरोपीय बाज़ारों में यह €239.99 से भी कम कीमत में आ सकता है। तुलनात्मक तौर पर देखें तो स्टैंडर्ड नथिंग फोन (3a) की शुरुआती कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए €349.99 (करीबन 35,624 रुपये) है। 

फोन (3a) लाइट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिल सकता है जिसकी पुष्टि गीकबेंच लिस्टिंग में हो चुकी है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है। Dimensity 7300 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसमें चार Cortex-A78 कोर लगे हैं जो 2.5GHz पर क्लॉक हैं। साथ में चार Cortex-A55 कोर हैं जो 2GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इसमें ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। फोन के बारे में पुख्ता रूप से अन्य फीचर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही फोन को लेकर अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »