• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च आज, 8GB रैम, बड़ी बैटरी के साथ होंगे धांसू फीचर्स! जानें सबकुछ

Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च आज, 8GB रैम, बड़ी बैटरी के साथ होंगे धांसू फीचर्स! जानें सबकुछ

Nothing Phone (3a) Lite भारत में Rs 20000 के सेग्मेंट को टारगेट कर सकता है।

Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च आज, 8GB रैम, बड़ी बैटरी के साथ होंगे धांसू फीचर्स! जानें सबकुछ

Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च 29 अक्टूबर यानी आज होने वाला है।

ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है।
  • इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।
  • इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है।
विज्ञापन

Nothing Phone (3a) Lite की प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर से लीक हो गए हैं। यह पिछले कई दिनों से चर्चा में है। डिवाइस को इससे पहले गीकबेंच पर देखा जा चुका है। लॉन्च से पहले अब इस फोन को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें इस फोन की रैम, स्टोरेज कंफीग्रेशन, कलर वेरिएंट्स समेत कई अहम बातों का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग फोन के बारे में। 

Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च 29 अक्टूबर यानी आज होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है जो इसकी प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। टिप्स्टर पारस गुगलानी ने फोन को लेकर कहा है कि इसमें 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिलने वाली है। हालांकि यह सिंगल वेरिएंट होगा या अन्य कंफिग्रेशन मॉडल भी आएंगे, इस बारे में टिप्स्टर ने विस्तार से नहीं बताया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स- ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। 

Nothing Phone (3a) Lite भारत में Rs 20000 के सेग्मेंट को टारगेट करेगा। अभी तक लीक हुए स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन होगी। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट, Mali-G615 MC2 GPU, 8GB रैम और 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की बात कही गई है। 

फोन ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर टेस्ट में 1,003 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,925 पॉइंट स्कोर किए हैं। फोन Android 15 के साथ लॉन्च होगा। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिल सकता है। फोन 4 नवंबर से सेल पर जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »