Nothing Phone 3a पर अमेजन डील में ₹3000 का डिस्काउंट

Nothing Phone 3a को अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2025 08:59 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 3a में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 3a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 3a को अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अतिरिक्त लाभ प्रदान कर रही है। वहीं ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देकर और भी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Nothing Phone 3a पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Phone 3a Offers, Discount


Nothing Phone (3a) का 8GB RAM और 128G वेरिएंट अमेजन पर 22,985 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते मार्च 2025 में 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत (1 हजार रुपये तक) डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,985 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 21,600 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Nothing Phone 3a Specifications


Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 114° अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp 120Hz display
  • Fun and engaging software
  • Variety of cameras
  • Good daylight cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light video needs work
  • IP rating could have been better
  • Does not support HDR10+ video streaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.