• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone 2 लॉन्च से पहले कोरिया की NRRA सर्टिफिकेशन में स्पॉट! 4700mAh बैटरी, Snapdragon 8+ Gen 1 से होगा लैस

Nothing Phone 2 लॉन्च से पहले कोरिया की NRRA सर्टिफिकेशन में स्पॉट! 4700mAh बैटरी, Snapdragon 8+ Gen 1 से होगा लैस

पता चलता है कि Nothing Phone 2 भारत में भी बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Nothing Phone 2 लॉन्च से पहले कोरिया की NRRA सर्टिफिकेशन में स्पॉट! 4700mAh बैटरी, Snapdragon 8+ Gen 1 से होगा लैस

Nothing Phone 2 का लॉन्च जुलाई के लिए निर्धारित है और यह ग्लोबल लॉन्च होने वाला है।

ख़ास बातें
  • पता चलता है कि Nothing Phone 2 भारत में भी बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • लॉन्च से पहले फोन को कोरिया के एक सर्टिफिकेशन में देखा गया है।
  • इस बार का मॉडल नथिंग फोन 1 से बेहतर एक्सपीरियंस देगा, ऐसा कहा गया है।
विज्ञापन
Nothing Phone 2 का लॉन्च जुलाई के लिए निर्धारित है और यह ग्लोबल लॉन्च होने वाला है। हाल ही में कंपनी की ओर से इसके ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि की गई थी। फोन में बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है जिसकी कैपिसिटी 4700mAh बताई गई है। इसके अलावा यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा। अब लॉन्च से पहले फोन को कोरिया के एक सर्टिफिकेशन में देखा गया है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट। 

Nothing Phone 2 को Nothing Phone 1 के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। नथिंग फोन 1 स्मार्टफोन मार्केट में काफी सफल रहा था। जिसके बाद इसके अपग्रेडेड मॉडल Nothing Phone 2 से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। फोन जुलाई में लॉन्च होना है, और कहा गया है कि कंपनी पहले इसे अमेरिकी स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी, जिसके बाद यह अन्य मार्केट्स में आएगा। Nothing Phone 2 लॉन्च से पहले कोरिया में नेशनल रेडियो रिसर्च एजेंसी (NRRA) सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इससे पहले फोन को BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। 

इससे पता चलता है कि Nothing Phone 2 भारत में भी बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल की तरह इस बार भी लॉन्च का समय जुलाई का रखा है। इस बार का मॉडल नथिंग फोन 1 से बेहतर एक्सपीरियंस देगा, ऐसा कहा गया है। Nothing Phone 1 को जुलाई 2022 में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के एक महीने बाद कंपनी ने फोन की कीमत को 1000 रुपये से बढ़ा दिया था। नथिंग फोन में कंपनी ने कम दाम में आकर्षक स्पेक्स और फीचर्स देने की कोशिश की थी, जिसमें वह सफल भी रही थी। 

Nothing Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलता है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी करता है। इसमें 12 जीबी रैम मिल जाती है और 256 जीबी तक अधिकतम ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल जाती है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में 4,500mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें वायरलेस चार्ज सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। फोन को अन्य सभी स्मार्टफोन्स से अलग लुक देने के लिए इसमें पारदर्शी बैक पैनल दिया था, जिसमें एलईडी लाइटिंग मिलती है जो कि Glyph Interface कहलाता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »