• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्च से पहले नजर आया Nothing Phone 1 का केस, Flipkart पर 2,000 में प्री ऑर्डर पास करें हासिल

लॉन्च से पहले नजर आया Nothing Phone 1 का केस, Flipkart पर 2,000 में प्री-ऑर्डर पास करें हासिल

Nothing Phone 1 के कथित ऑफिशियल TPU केस का एक रेंडर पोस्ट किया है। इसमें स्पाइन पर पावर बटन के लिए सेमीट्रांसपेरेंट डिजाइन और कट-आउट है। स्पीकर के लिए सबसे नीचे USB टाइप- सी पोर्ट और एमआईसी है।

लॉन्च से पहले नजर आया Nothing Phone 1  का केस, Flipkart पर 2,000 में प्री-ऑर्डर पास करें हासिल

Photo Credit: MySmartPrice/@ishanagarwal24

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 के कथित ऑफिशियल TPU केस का एक रेंडर पोस्ट किया है।
  • स्पीकर के लिए सबसे नीचे USB टाइप- सी पोर्ट और एमआईसी है।
  • Nothing Phone 1 ग्लोबल लेवल पर 12 जुलाई को लॉन्च होने वाला है।
विज्ञापन
Nothing Phone 1 ग्लोबल लेवल पर 12 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से कुछ ही दिन पहले स्मार्टफोन के लिए एक कथित ऑफिशियल TPU (थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन) केस डिजाइन का ऑनलाइन लीक हो गया है। केस एक सेमी ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ एक ब्लैक कलर से लैस है और इसमें स्पीकर और कैमरा के लिए कट-आउट है। इसके अलावा नथिंग फोन 1 के लिए प्री-ऑर्डर वर्तमान में Flipkart पर बिना किसी इनवाइट कोड के सभी के लिए उपलब्ध है। कंपनी पहले प्री-ऑर्डर पास के लिए चुनिंदा ग्राहकों के लिए एक इनवाइट कोड प्रदान कर रही थी।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने माय स्मार्ट के सहयोग से Nothing Phone 1 के कथित ऑफिशियल TPU केस का एक रेंडर पोस्ट किया है। इसमें स्पाइन पर पावर बटन के लिए सेमीट्रांसपेरेंट डिजाइन और कट-आउट है। स्पीकर के लिए सबसे नीचे USB टाइप- सी पोर्ट और एमआईसी है। कैमरा यूनिट के लिए रियर में एक कट-आउट है। केस के रियर में नथिंग ब्रांडिंग भी है। ऐसी भी अफवाह है कि कंपनी फोन के साथ केस दे सकती है।

Nothing Phone 1 के लॉन्च का प्रमोशन करते हुए यूके बेस्ड कंपनी ने सीमित संख्या में शुरुआती ग्राहकों के साथ-साथ अपने प्राइवेट कम्युनिटी के मेंबर्स को फोन को रिजर्व करने के लिए प्री-ऑर्डर पास खरीदने की मंजूरी के साथ एक इनवाइट ओनली प्रोग्राम शुरू किया है। यह पास इस समय सिर्फ 2 हजार रुपये में उपलब्ध है जो कि रिफंडेबल है। इसके जरिए वह फ्लिपकार्ट द्वारा सबसे पहले फोन खरीद पाएंगे। एक लेटेस्ट अपडेट में फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर नथिंग फोन 1 के लिए प्री-ऑर्डर पास लिस्टेड किया है। जिसमें यह बताया गया है कि यूजर्स बिना किसी इनवाइट कोड का इस्तेमाल किए डायरेक्ट ई-कॉमर्स साइट से पास को प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। लिस्टिंग में बताया गया है कि अगर यूजर्स ने फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone 1 पेज के साथ इंटरैक्ट किया है और नोटिफाई मी ऑप्शन पर क्लिक किया है तो पास खरीद पाएंगे।

Nothing Phone 1 लंदन में 12 जुलाई को रात 8.30 बजे वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च होना है। यह 12 जुलाई को रात 9 बजे से खासतौर पर पास होल्डर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा और यह कस्टम-ट्यून Qualcomm Snapdragon 778G+ चिप पर बेस्ड होगा। हाल ही में कुछ भी कंफर्म नहीं है कि फोन रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम मैटेरियल से बना है। यह एंड्रॉयड पर बेस्ड Nothing OS पर भी चलने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing Phone 1, Nothing Phone 1 Case Leaked, Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »