स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई पार्टनरशिप कर सकती है Nokia

HMD Global की शुरुआत 2016 में नोकिया के पूर्व एग्जिक्यूटिव्स ने की थी। इनका उद्देश्य नोकिया के ब्रांड को दोबारा लोकप्रिय बनाने का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 15:13 IST
ख़ास बातें
  • फिनलैंड की इस कंपनी का HMD के साथ इंटरनेशनल लाइसेंसिंग एग्रीमेंट है
  • HMD के पास अपनी फोन डिविजन भी मौजूद है
  • HMD Global की शुरुआत 2016 में नोकिया के पूर्व एग्जिक्यूटिव्स ने की थी

फिनलैंड की इस कंपनी का HMD Global के साथ इंटरनेशनल लाइसेंसिंग एग्रीमेंट है

कभी मोबाइल फोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Nokia अपने फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए पार्टनर्स की तलाश कर रही है। फिनलैंड की इस कंपनी का HMD Global के साथ इंटरनेशनल लाइसेंसिंग एग्रीमेंट है। HMD के पास अपनी फोन डिविजन भी मौजूद है। इसने पिछले वर्ष से नोकिया के डिवाइसेज की अपनी ब्रांडिंग के तहत मार्केटिंग शुरू की थी। 

नोकिया अपने ब्रांड के साथ स्मार्टफोन्स की बिक्री के तरीकों पर विचार कर रही है। Reddit पर एक पोस्ट में नोकिया के कम्युनिटी मैनेजर ने मोबाइल्स के ऐसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स से कंपनी की वेबसाइट के जरिए संपर्क करने के लिए कहा है जो उनके साथ पार्टनरशिप करना चाहते हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कंपनी अपनी ब्रांडिंग के साथ स्मार्टफोन्स की बिक्री के तरीकों पर विचार कर रही है। HMD Global के साथ नोकिया का 10 वर्ष का लाइसेंसिंग एग्रीमेंट अगले वर्ष समाप्त हो रहा है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि इस एग्रीमेंट को रिन्यू किया जाए। 

HMD Global की शुरुआत 2016 में नोकिया के पूर्व एग्जिक्यूटिव्स ने की थी। इनका उद्देश्य नोकिया के ब्रांड को दोबारा लोकप्रिय बनाने का था। इसके लिए HMD ने नोकिया के फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए 10 वर्ष का लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया था। नोकिया के फोन्स को कुछ अवधि के लिए अमेरिकी टेक कंपनी Microsoft ने Lumia ब्रांडिंग के तहत बेचा था। पिछले वर्ष फरवरी में HMD Global ने अपनी ब्रांडिंग के साथ Android स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फैसला किया था। इसने अपने स्मार्टफोन्स से नोकिया की ब्रांडिंग हटा दी थी और इसे कुछ फीचर फोन्स तक सीमित कर दिया था। 

अगले वर्ष नोकिया के पास अपने लाइसेंस को किसी अन्य मोबाइल मैन्युफैक्चरर को बेचने की छूट होगी, जो इसकी ब्रांडिंग के साथ स्मार्टफोन्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कर सकता है। हालांकि, नोकिया या HMD Global ने यह जानकारी नहीं दी है कि अगले वर्ष एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद उनकी क्या योजना है। नोकिया ने दो वर्ष पहले अपनी एनुअल रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बिक्री में गिरावट हुई है लेकिन इसके पेटेंट्स लाइसेंसिंग एग्रीमेंट से कंपनी बेहतर स्थिति में है। इस वजह से कंपनी के लिए पेटेंट्स और टेक्नोलॉजीज के लिहाज से लाइसेंसिंग महत्वपूर्ण है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.