• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया डी1सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

नोकिया डी1सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

नोकिया डी1सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • नोकिया डी1सी एमडब्ल्यूसी 2017 मेें लॉन्च हो सकता है
  • इसे गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है
  • इसके आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है
विज्ञापन
नोकिया के 2017 में स्मार्टफोन बाजार में वापस लौटने की उम्मीद है। और कंपनी ने अगले साल दो या तीन नए डिवाइस पेश कर सकती है। इनमें से एक नोकिया डी1सी हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का पता चला था। अब, ताजा लीक तस्वीरों में इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा हो गया है और इससे पता चलता है कि नोकिया के मोबाइल डिवाइस पर वाकई काम चल रहा है।

इससे पहले नोकिया डी1सी के एक एंड्रॉयड टैबलेट होने की जानकारी मिली थी। अब, वीबो पर लीक हुई ताजा तस्वीरों से आने वाले इस नोकिया स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी मिलती है। नोकिया डी1सी को गोल्ड, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। गोल्ड कलर वेरिएंट में होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है जबकि बाकी में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगी। वहीं फोन में आगे की तरफ कैपेसिटिव बटन (गोल्ड वेरिएंट को छोड़कर) हैं। और वॉल्यूम व पावर बटन दायें किनारों पर हैं।

इस स्मार्टफोन में घुमावदार मेटल किनारे दिए गए हैं। ऊपर की तरफ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और नीचे की तरफ किनारे पर यूएसबी पोर्ट व माइक्रोफोन है। लीक तस्वीरों के मुताबिक, नोकिया डी1सी में रियर पर ग्लास केसिंग हो सकती है। हालांकि, हम आपको सलाह देंगे कि इन जानकारियों को पर पूरी तरह भरोसा ना करें क्योंकि ये लीक व खबरों पर आधारित हैं।

इससे पहले आई रिपोर्ट में पता चला था कि नोकिया़ डी1सी में 2के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले हो सकता है। यह डिवाइस आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ  लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

नोकिया ने इसी साल घोषणा कि थी कि कंपनी बाजार में अपने एंड्रॉयड डिवाइस एचएमडी ग्लोबल के साथ पेश करेगी। नोकिया एन1 टैबलेट के बाद कंपनी एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में कदम रख रही है। इसके अलावा नोकिया ने पुष्टि की है कि सीईओ राजीव सूरी अगले साल एमडब्ल्यूसी में भाषण देंगे और तभी इस कथित स्मार्टफोन से पर्दा उठने की भी उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »