नोकिया डी1सी है एक 13.8 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट, लीक से हुआ खुलासा

नोकिया डी1सी है एक 13.8 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट, लीक से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • नोकिया डी1सी एक 13.8 इंच का एंड्रॉयड टैबलेट है
  • फोन में 13.8 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले होगा
  • इससे पहले इस डिवाइस के एक स्मार्टफोन होने की खबरें थी
विज्ञापन
हर किसी को नोकिया के स्मार्टफोन बाजार में वापस लौटने का इंतज़ार है। लेकिन बेंचमार्क साइट जीएफएक्स पर हाल ही में दिखे कंपनी के डी1सी डिवाइस की लिस्टिंग से कई लोगों को निराशा हो सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक, डी1सी एक 13.8 इंच का एंड्रॉयड टैबलेट है। इससे पहले इस डिवाइस को एक स्मार्टफोन माना जा रहा था।

इसस पहले इसी महीने नोकिया डी1सी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लीक हो गए थे। खास बात है कि उस समय इस डिवाइस के स्क्रीन साइज़ का पता नहीं चला था। हालांकि, जीएफएक्स बेंच पर हुई लिस्टिंग में डिवाइस के डिस्प्ले साइज़ के खुलासे के अलावा कई और स्पेसिफिकेशन भी पता चले हैं। जीएफएक्स बेंच पर हुई नोकिया डी1सी की लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 13.8 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले होगा। इस डिवाइस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 3 जीबी रैम होगा। इसके साथ ही इस टैबलेट के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की भी खबरें हैं।

नोकिया डी1सी में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। बात करें कैमरे की तो इस टैबलेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

नोकिया डी1सी असल में कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड टैबलेट होगा। इससे पहले कंपनी पहले ही एन1 टैबलेट लॉन्च कर चुकी है।

मई में नोकिया ने फिनलैंड स्थित एचएमडी ग्लोबल के साथ अगले 10 साल तक नोकिया ब्रांड के नाम से एंड्रॉयड स्मार्टफोन व टैबलेट बनाने के लिए समझौता किया था। नोकिया के दो स्मार्टफोन को लेकर लीक में दावा किया गया है कि ये फोन इसी साल लॉन्च होंगे। लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि ये स्मार्टफोन 5.2 इंच और 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस होंगे। इनके स्क्रीन क्वाड-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले होंगे और ये आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia D1C, Nokia, Android, Mobiles, Tablets
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »