नोकिया एंड्रॉयड फोन में हो सकता है 'विकी' डिजिटल असिस्टेंट: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2017 11:14 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने रविवार को नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया
  • आवेदन के ब्यौरे के मुताबिक, विकी एक डिजिटल असिस्टेंट हो सकता है
  • इसे एक चैट व वॉयस आधारित फ़ीचर बताया जा रहा है
एचएमडी ग्लोबल ने अपना पहला नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 रविवार को लॉन्च कर दिया। और अब ख़बर है कि कंपनी अपने टेक्स्ट और वॉयस आधारित वर्चुअल असिस्टेंट 'विकी' पर काम कर रही है। अगर इन ख़बरों को सच मानें तो, नोकिया गूगल, ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। गूगल असिस्टेंट, सिरी और कोर्टाना जैसे वर्चुअल असिस्टेंट पहले ही मौज़ूद हैं।

कंपनी ने हाल ही में यूरोपियन यूनियर में 'विकी' नाम के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। एमएसपावरयूज़र (वाया जीएसएमइन्फोडॉटएनएल) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आवेदन में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक यह एक डिजिटल असिस्टेंट लग रहा है। ब्यौरे में नाम के साथ सर्विस के साथ कंपनी ने लिखा है, ''यह एक चैट व वॉयस आधारित इंटरफेस होगा जो मोबाइल व डिजिटल वेब असिस्टेंट द्वारा जमा की गई जानकारियों और अन्य डेटा पर आधारित होगा।''
Advertisement

नोकिया मोबाइल बाज़ार में वापसी कर रही है और कंपनी ऐप्पल व सैमसंग के खिलाफ़ नोकिया से जुड़ी पुरानी यादों को सहारा बनाना चाहती है। कंपनी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के अलावा डिजिटल असिस्टेंट भी बना सकती है।

हालांकि, अब यह देखना मज़ेदार होगा कि ख़ूब तारीफ़ बटोर रहे गूगल असिस्टेंट और ऐप्पल के डिजिटल असिस्टेंट सिरी को नोकिया कैसी टक्कर दे सकती है। हमें भी लॉन्च तक यह देखने के लिए इंतज़ार करना होगा कि नोकिया अपने पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट में क्या कुछ नए फ़ीचर देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.