नोकिया 2017 में लॉन्च कर सकती है 7 नए स्मार्टफोन

नोकिया 2017 में लॉन्च कर सकती है 7 नए स्मार्टफोन
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल के तहत नोकिया की स्मार्टफोन बाजार में वापसी इस साल का सबसे प्रतीक्षित इवेंट है। और कंपनी की लीक हुई योजना से पता चला था कि 2017 में पांच एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। अब, एक ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि एचएमडी ग्लोबल इस साल के अंत तक छह या सात एंड्रॉयड फोन लॉन्च कर सकती है। इसके अलाावा, कंपनी की योजना बाजार में नोकिया ब्रांड वाले फ़ीचर फोन लॉन्च करने की भी है।

इससे पहले, ख़बरें आईं थीं कि एचएमडी ग्लोबल बाजार में लोकप्रियता के लिए पांच नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश करेगी, इनमें से दो दूसरी तिमाही के आखिर तक बाजार में आएंगे। बहरहाल, कंपनी 2017 में बाजार में ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट लाना चाहती है। नोकियापावरयूज़र पर एक कथित डिस्ट्रीब्यूटर से मिली लीक स्लाइड में एचएमडी ग्लोबल द्वारा 2017 तक छह या सात स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना का पता चल रहा है। इसके साथ ही, इसमें लिखा है कि, 'नोकिया के फ़ीचर फोन' भी इस साल बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे।

नोकिया एमडब्ल्यूसी 2017 में अपने कुछ पहले डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में चर्चित नोकिया डी1सी स्मार्टफोन को हाल ही में लीक हुए नोकिया ई1 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों ही स्मार्टफोन के मिड-रेंज में आने का खुलासा हुआ है। नोकिया ई1 में स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड वाले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया पी को एमडब्ल्यूसी 2017 में पेश कर सकती है। इस फोन में स्नैड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एक 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है। एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट 27 फरवरी से 2 मार्च तक बार्सिलोना में चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia D1C Launch, Nokia E1 Launch, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »