• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया के फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की तस्वीरें लीक, 6 जीबी रैम होने का दावा

नोकिया के फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की तस्वीरें लीक, 6 जीबी रैम होने का दावा

नोकिया के फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की तस्वीरें लीक, 6 जीबी रैम होने का दावा
ख़ास बातें
  • नोकिया डी1सी के साथ एक फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा लॉन्च
  • यह स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा
  • इसमें ज़ाइस लेंस वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि कथित नोकिया डी1सी के साथ एक फ्लैगशिप नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा। यह दावा एक ताजा रिपोर्ट में किया गया है।

चीनी टिप्सटर के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और ज़ाइस लेंस वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि महंगे नोकिया फोन 5.2 इंच या 5.5 इंच के क्वाड एचडी डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने की संभावना है। महंगे नोकिया एंड्रॉयड फोन की एक अहम खासियत प्राइमरी कैमरे में ज़ाइस लेंस होगी। इस लेंस का इस्तेमाल पुराने नोकिया डिवाइस में भी हो चुका है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। नोकिया फोन के वाटरप्रूफ होने का भी दावा किया गया है। यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस होगा। हम मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस 2017 के करीब आने पर और जानकारी उपलब्ध होने की उम्मीद कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  2. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  4. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  5. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  7. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  9. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »