Nokia 9 में दो रियर कैमरे होने का खुलासा, लॉन्च से पहले लिस्ट हुआ Nokia 2

पिछले कई हफ्तों से नोकिया 9 के बारे में लगातार लीक और ख़बरों में जानकारी सामने आ रही है। फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। अब, नोकिया 9 हैंडसेट की एक नई तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है जिसमें फोन को रियर कवर के साथ दिखाया गया है।

Nokia 9 में दो रियर कैमरे होने का खुलासा, लॉन्च से पहले लिस्ट हुआ Nokia 2
विज्ञापन
पिछले कई हफ्तों से नोकिया 9 के बारे में लगातार लीक और ख़बरों में जानकारी सामने आ रही है। फोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। अब, नोकिया 9 हैंडसेट की एक नई तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है जिसमें फोन को रियर कवर के साथ दिखाया गया है। इससे फोन में दो रियर कैमरे होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा, एचएमडी ग्लोबल के आने वाले लो-एंड स्मार्टफोन नोकिया 2 को थोड़ी देर के लिए एक ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया था और रूस में फोन के कथित रूप से सर्टिफाइड होने की ख़बरें भी हैं।

नई लीक की जानकारी बायदू से मिली है और ऐसा लगता है कि तस्वीर हैंडसेट की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की है। लीक रियर कवर पर नीचे की तरफ़ "Designed by HMD Global" के साथ ब्रांडिंग है जबकि जानी-पहचानी नोकिया ब्रांडिंग बीच में दी गई है। हैंडसेट में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है। हाल ही में एक ताजा लीक में पता चला था कि नोकिया 9 का रियर पैनल ग्लास फिनिश के साथ आएगा।

अभी तक आई लीक के मुताबिक, नोकिया 9 में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है और यह डिवाइस ऐप्पल, सैमसंग और एलजी जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन को चुनौती देगा। हैंडसेट में 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम विकल्प मिलेंगे। दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आईपी68 सर्टिफिकेशन और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। लीक से संकेत मिले हैं कि नोकिया 9 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो आइरिस स्कैनर के साथ आएगा। नोकिया 9 की कीमत 750 यूरो (करीब 55,100 रुपये) हो सकती है।

इसके अलावा, एचएमडी ग्लोबल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन नोकिया 2 को कीमत की जानकारी के साथ अमेरिकी रिटेलर B&H ने लिस्ट किया था। लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि कंपनी के सबसे किफ़ायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रिटेलर की लिस्टिंग के मुताबिक, कथित नोकिया 2 (मॉडल नंबर TA-1035) की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) होी और इसे भारत सहित कई बाज़ारों में लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले Winfuture.de ने सार्वजनिक किया और सबसे पहले बजट स्मार्टफोन की तस्वीरें भी साझा कीं। अभी हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जल्द इस बारे में जल्द जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Mobiltelefon.ru की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 2 को अमेरिका के अलावा अन्य बाज़ारों में उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 2 DS TA-1029 को रूस में सर्टिफाइड किया गया। इसके अलावा सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग से कोई जानकारी नहीं मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »