Nokia 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें आईं सामने

एचएमडी ग्लोबल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में एक बार फिर जानकारी लीक हुई है। इस बार, हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इंटरनेट पर हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में जानकारी खुलासा हुआ है।

Nokia 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में एक बार फिर जानकारी लीक हुई है। इस बार, हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इंटरनेट पर हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में जानकारी खुलासा हुआ है। नई तस्वीरों में पिछली लीक से मिलती-जुलती है और इससे नोकिया 9 में एक कर्व्ड डिस्प्ले व डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा होता है।

नोकिया 9 की लीक तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट के रियर पर नई आईफोन 8 सीरीज़ की तरह एक ग्लास फिनिश हो सकता है। नई तस्वीरों से ये भी संकेत मिलते हैं कि नोकिया 9 अगला प्रीमयम स्मार्टफोन होगा जिसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। हाल ही में लॉन्च हुए गूगूल के लेटेस्ट पिक्सल फोन में भी यह फ़ीचर नहीं दिया गया है। लीक तस्वीरों के मुताबिक फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। तस्वीरों से पता चलता है कि डिवाइस के रियर की जगह एंटीना बैंड साइड पैनल पर होंगे। दांये पैनल पर दोनों पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन होंगे। नई तस्वीरों को OnLeaks ने पोस्ट किया है और लॉन्च से पहले Compareraja ने भी स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी दी है।लीक पर आधारित नई तस्वीरों की बात करें तो लॉन्च के समय फोन में कई बदलाव होने की उम्मीद है।

पिछली लीक से पता चला कि नोकिया 9 को 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम विकल्प में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन को आईपी68 सर्टिफिकेट और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक से ये भी संकेत मिलते हैं कि नोकिया 9 आइरिस स्कैनर वाला कंपनी का पहला फोन हो सकत है।

हाल ही में नोकिया 9 को कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था और हैंडसेट की एक प्रमोशनल तस्वीर भी दिखी थी। नोकिया 9 की कीमत 750 यूरो (करीब 55,100 रुपये) रहने की उम्मीद है। इस कीमत के साथ नोकिया 9 सैमसंग और ऐप्पल जैसे दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर देगी। इसके अलावा फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो ज़ाइस सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल्स) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  2. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  3. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  4. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  5. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  6. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  7. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  8. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  10. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »