Nokia 9 PureView की कीमत लीक, जनवरी 2019 में हो सकता है लॉन्च

HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView की कीमत लीक हो गई है। स्मार्टफोन को जनवरी 2019 में ही लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है।

Nokia 9 PureView की कीमत लीक, जनवरी 2019 में हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

Nokia 9 PureView की कीमत लीक, जनवरी 2019 में हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है Nokia 9 PureView
  • जनवरी 2019 में लॉन्च हो सकता है Nokia 9 PureView
  • नोकिया 9 प्योरव्यू में पांच रियर कैमरे वाले सेटअप की झलक मिली
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView से संबंधित कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। हाल ही में नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत लीक हो गई है। पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप से लैस Nokia 9 PureView जनवरी 2019 के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल हर साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC) के दौरान अपने नए मॉडल से पर्दा उठाती है। लेकिन इस बार कंपनी Nokia 9 PureView को जल्दी लॉन्च करने की तैयारी में है।  

Samsung Galaxy S10 और Galaxy S10+ को इस साल MWC 2019 से पहले आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। यही वजह है कि एचएमडी ग्लोबल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 प्योरव्यू को गैलेक्सी एस10 सीरीज से पहले उतारने की प्लानिंग कर रही है। टिप्स्टर ने Nokia_Leaks नामक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात का दावा किया है कि नोकिया 9 प्योरव्यू को जनवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में उतारा जा सकता है। Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।

HMD Global इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC) के दौरान भी Nokia 9 PureView को पेश कर सकती है। टिप्स्टर ने इस बात का भी दावा किया है कि नोकिया 9 प्योरव्यू की शुरुआती कीमत 749 यूरो (लगभग 59,600 रुपये) या 799 यूरो (लगभग 63,600 रुपये) हो सकती है। पिछले साल अकटलें लगाई जा रही थी कि स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 4,799 चीनी युआन (लगभग 49,000 रुपये) हो सकती है।

टिप्स्टर ने हाल ही में यह भी दावा किया था कि Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के लॉन्च के कुछ महीनों बाद कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन को उतारेगी जो कि 5 जी सपोर्ट से लैस होगा। कुछ समय पहले लीक हुए प्रेंस रेंडर से इस बात का पता चला था कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »