Nokia 9 की तस्वीर आई सामने, पांच रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच की मिली झलक

HMD Global के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीर की माने तो नोकिया ब्रांड का यह पहला ऐसा हैंडसेट हो सकता है जो पेंटा लेंस कैमरा सेटअप से लैस के साथ आएगा।

Nokia 9 की तस्वीर आई सामने, पांच रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच की मिली झलक
ख़ास बातें
  • Nokia 9 में हो सकते हैं पांच रियर कैमरे
  • नोकिया का पहला ऐसा हैंडसेट जिसमें हो सकता है पेंटा लेंस कैमरा सेटअप
  • Nokia 9 के 5 कटआउट में हो सकते हैं ज़ीस ब्रांड के सेंसर
विज्ञापन
HMD Global के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीर की माने तो नोकिया ब्रांड का यह पहला ऐसा हैंडसेट हो सकता है जो पेंटा लेंस कैमरा सेटअप से लैस के साथ आएगा। नोकिया 9 को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। Nokia 9 के हाल ही में सामने आए रेंडर में स्मार्टफोन का फ्रंट और बैक पैनल नजर आ रहा है। बता दें कि रेंडर ग्राफिक्स से बनी तस्वीर होती है। रेंडर को देखने से पता चलता है कि Nokia X6  की तरह नोकिया 9 में भी डिस्प्ले नॉच डिजाइन होगा। बैक पैनल पर पांच कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एचएमडी ग्लोबल का Nokia 9 स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम की वजह से कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट Android 9.0 पाई पर चलेगा। माना जा रहा था कि बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान कंपनी नोकिया 9 को लेकर घोषणा कर सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

टिपस्टर बेंजामिन गेस्किन द्वारा ट्विटर पर जारी की गई तस्वीर में Nokia 9 का फ्रंट और बैक पैनल पर दिखाई दे रहा है। नोकिया 9 के फ्रंट पैनल पर पतले बेजल वाला डिस्प्ले है और फोन के ऊपरी हिस्से में नॉच डिजाइन भी दिखाई दे रहा है। डिस्प्ले नॉच में सेल्फी कैमरा, ईयरपीस, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन के निचले हिस्से में कंपनी का नाम- NOKIA सिल्वर कलर में लिखा नजर आ रहा है। नोकिया 9 के बैक पैनल पर पेंटा लेंस कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 5 सेंसर और Xenon फ्लैश होगी। कैमरा सेटअप के बीच में छोटे अक्षरों में आपको Zeiss लिखा नजर आएगा।

रियर कैमरा सेटअप के ऊपर नॉयस कैंसेलिंग माइक्रोफोन मौजूद है। बैक पैनल पर वर्टिकल में Nokia लिखा नजर आएगा। गौर करने वाली बात यह है कि रेंडर नोकिया 9 के लेटेस्ट लीक पर आधारित है। Nokia 9 में 6.01 इंच का डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल के नोकिया 9 हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जी स्टोरेज दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9, Nokia 9 expected specifications, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »