Nokia 8110 4G 'Banana' फोन भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

HMD Global ने आज भारत में Nokia 8110 4G 'Banana' फोन के साथ Nokia 3.1 Plus को भी लॉन्च कर दिया है।

Nokia 8110 4G 'Banana' फोन भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत
ख़ास बातें
  • बनाना येलो और ब्लैक रंग में लॉन्च हुआ नोकिया 8810 4 जी फोन
  • 24 अक्टूबर से शुरू होगी Nokia 8110 4G Banana फोन की बिक्री
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट से लैस है नोकिया 8810 4 जी फोन
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज भारत में Nokia 8110 4G 'Banana' फोन के साथ Nokia 3.1 Plus को भी लॉन्च कर दिया है। नोकिया 8810 4 जी फीचर फोन की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में देखने को मिली थी। यह फोन स्लाइडर मैकेनिजम के साथ आता है। Jio Phone की तरह Nokia 8110 4G फोन भी काई ओएस पर चलता है। काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp, YouTube और अन्य गूगल ऐप्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। नोकिया का यह फोन स्लाइड टू आंसर और स्लाइड टू कैंसल फीचर के साथ आता है।
 

Nokia 8110 4G Banana Phone की भारत में कीमत और उपलब्धता

नोकिया 8110 4 जी की भारत में कीमत 5,999 रुपये है, यह हैंडसेट बनाना येलो और ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। 24 अक्टूबर से फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन नोकिया पार्ट्नर रिटेलर से खरीदा जा सकेगा। एचएमडी ग्लोबल ने Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है। जियो की तरफ से 544 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। याद करा दें कि MWC 2018 के दौरान फोन को 79 यूरो (लगभग 6,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Nokia 8110 4G Banana Phone के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (माइक्रो+ नैनो) Nokia 8110 4G बनाना फोन KaiOS पर चलेगा। इसमें 2.45 इंच का QVGA (240x320 पिक्सल) कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट के साथ 512 एमबी रैम है।स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।  सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर कैमरा नहीं दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन आईपी52 ड्रिप प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 1,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 133.45x49.3x14.9 मिलीमीटर और इसका वजन 117 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »