Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, ये हैं लॉन्च ऑफर

Nokia 8 Sirocco या Nokia 7 plus खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद ही अहम है। नोकिया ब्रांड के इन दोनों हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2018 12:13 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 प्लस भारतीय मार्केट में 25,999 रुपये में मिलेगा
  • नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • नोकिया ब्रांड के दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी

Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बुकिंग शुरू

Nokia 8 Sirocco या Nokia 7 plus खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद ही अहम है। नोकिया ब्रांड के इन दोनों हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। दरअसल, इन हैंडसेट को अप्रैल महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। नोकिया 7 प्लस भारतीय मार्केट में 25,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री भारत में 30 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, नोकिया 8 सिरोको को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी भी बिक्री 30 अप्रैल से शुरू होगी। ध्यान रहे कि  Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 plus को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया गया था।

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि इन हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग नोकिया मोबाइल शॉप के अलावा संगीता, पूर्विका, बिग सी, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे रिटेल स्टोर में कराई जा सकेगी। वहीं, Nokia 8 Sirocco प्री-ऑर्डर के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और Nokia 7 plus अमेज़न इंडिया पर।
Advertisement
 

Nokia 7 Plus की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि नोकिया 7 प्लस भारतीय मार्केट में 25,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री भारत में 30 अप्रैल से शुरू होगी। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर कलर में उपलब्ध होगा।


Airtel यूज़र को 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। यह टेलीकॉम कंपनी के मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है। एयरटेल टीवी ऐप का 31 दिसंबर 2018 तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। खरीदारों को मेकमायट्रिप के ज़रिए होटल बुकिंग पर 25 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। 31 मई तक आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदारी करने वाले यूज़र को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। हैंडसेट बिना ब्याज वाले ईएमआई के ज़रिए भी खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

Nokia 8 Sirocco की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

Nokia 8 Sirocco हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की प्री-बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी और बिक्री 30 अप्रैल से। इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

लॉन्च ऑफर के तहत, एयरटेल प्रीपेड यूज़र को 199 रुपये या 349 रुपये के पैक से रीचार्ज कराने पर 6 बार अतिरिक्त 20 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 399 रुपये या 499 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल करने वाले Airtel पोस्टपेड सब्सक्राइबर 6 महीने तक 20 जीबी डेटा अतिरिक्त पाते रहेंगे। एयरटेल ग्राहकों को 31 दिसंबर 2018 तक एयरटेल टीवी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। खरीदारों को मेकमायट्रिप के ज़रिए होटल बुकिंग पर 25 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। 31 मई तक आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदारी करने वाले यूज़र को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। हैंडसेट बिना ब्याज वाले ईएमआई के ज़रिए भी खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

Nokia 7 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट आठ कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम।
 

Nokia 7 Plus 18:9 डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला नोकिया एंड्रॉयड फोन है


Advertisement
स्मार्टफोन की खासियतों में से एक इसका कैमरा भी है। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है।
 

Nokia 8 Sirocco स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है।
 

nokia 8 sirocco है कंपनी का सबसे महंगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन


Advertisement
डुअल रियर कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 7 Plus, Nokia 8 Sirocco

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.